फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla news: now PG degree students will be able to change the examination center from home

एचपीयू शिमला: अब घर बैठे परीक्षा केंद्र बदल सकेंगे पीजी डिग्री के विद्यार्थी

Fri, 05 Mar 2021 09:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Mar 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla news: now PG degree students will be able to change the examination center from home
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

15 मार्च से शुरू हो रही पीजी डिग्री परीक्षाओं का केंद्र बदलने के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने शुक्रवार को लिंक जारी कर दिया। विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन लिंक पर जाकर अब केंद्र बदल सकेंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विवि ने परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को घर के नजदीक केंद्र चुनने का विकल्प भी दिया है। प्रदेश भर में बनाए गए 42 परीक्षा केंद्रों में किसी भी केंद्र में परीक्षा दे सकेंगे।  सिर्फ पीजी डिग्री कोर्स के छात्रों को यह सुविधा मिलेगी। डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा सिर्फ पीजी सेंटर में ही होगी।

विज्ञापन


पीजी डिग्री कोर्स के लिए परीक्षा केंद्र ऑनलाइन बदलने की सुविधा मिलने से अब परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए विवि आना जरूरी नहीं होगा। विद्यार्थी घर के नजदीकी परीक्षा केंद्र को चुनकर परीक्षा में बैठ सकेंगे। इसमें प्रोफेशनल एलएलबी जैसे पीजी कोर्स में परीक्षा वहीं दी जा सकेगी, जहां पर इन कोर्स का परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दी गई इस सुविधा में सिर्फ एक बार ही परीक्षा केंद्र ऑनलाइन बदलने का ऑप्शन रहेगा। दूसरी बार केंद्र बदलने के लिए छात्रों को निर्धारित फीस अदा करनी पड़ेगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने भले ही परीक्षा केंद्र बदलने का लिंक देरी से जारी किया है, लेकिन इससे हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed