फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla NBine Divyanh students pass NET and JRF exams

एचपीयू के नौ दिव्यांग विद्यार्थियों ने पास किया नेट और जेआरएफ

Fri, 11 Jan 2019 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Jan 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla NBine Divyanh students pass NET and JRF exams

एचपीयू के नौ दिव्यांग विद्यार्थियों ने जेआरएफ और नेट पास किया है। इनमें दो ने जेआरएफ और सात ने नेट पास किया है। विवि के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विवि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सरकार की योजनाओं के तहत आरक्षण और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कृतसंकल्प है।

विज्ञापन


हालांकि, विवि प्रशासन के पास यह आंकड़ा नहीं है कि आम विद्यार्थियों में कितनों ने इस बार नेट और जेआरएफ परीक्षा पास की है। दिव्यांग छात्र-छात्राओं में दो ने जेआरएफ परीक्षा पास की है। इनमें एमफिल कर चुकीं सवीना और पर्यटन प्रबंधन में पीएचडी कर रहे शोधार्थी पंकज शर्मा शामिल हैं। 
विज्ञापन


राज्य विकलांगता सलाहकार बोर्ड और विवि ईसी सदस्य अजय श्रीवास्तव ने कहा कि राजनीति विज्ञान में एमए कर रहीं दृष्टिबाधित इंदु कुमारी ने पहले प्रयास में नेट पास किया है। अनुज कुमार ने अर्थशास्त्र, इंदु कुमारी, विनोद शर्मा एवं जसवीर लुबाना ने राजनीति विज्ञान, अजय कुमार ने इतिहास की नेट परीक्षा दृष्टिबाधित होने के बावजूद पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा में पीएचडी और नेट पास कर चुके राज कुमार ने राजनीति विज्ञान में नेट पास किया है। वे इतिहास में भी नेट कर चुके हैं। सतीश ठाकुर ने राजनीति विज्ञान और प्रियंका ठाकुर ने विधि में नेट पास किया है। रामपुर की रोमा नेगी ने इतिहास में नेट पहले प्रयास में पास किया। वे पंजाब विवि की छात्रा हैं और अब एचपीयू से पीएचडी करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed