{"_id":"61b391aead7a1f13d704c603","slug":"hpu-shimla-mopup-round-for-bed-counseling-from-december-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: बीएड काउंसलिंग के लिए 14 दिसंबर से मॉपअप राउंड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला: बीएड काउंसलिंग के लिए 14 दिसंबर से मॉपअप राउंड
Fri, 10 Dec 2021 11:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:13 PM IST
सार
विश्वविद्यालय के शिक्षा विभागाध्यक्ष की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 14 से 16 दिसंबर तक आवंटित की गई सीटों में सुधार की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें अभ्यर्थियों को अपने पसंद के कॉलेज की प्राथमिकता ऑनलाइन भरनी होगी। यह आवेदनकर्ता के लॉगइन आईडी से होगी, जिसमें अभ्यर्थी को तीन प्राथमिकता देनी होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शिक्षा विभाग, धर्मशाला के सरकारी बीएड प्रशिक्षण संस्थान के अलावा विवि के संबद्ध सभी निजी बीएड कॉलेजों में सत्र 2021-22 की काउंसलिंग के लिए मॉपअप राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह मॉप अप राउंड 14 से 22 दिसंबर चलेगा। विश्वविद्यालय के शिक्षा विभागाध्यक्ष की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 14 से 16 दिसंबर तक आवंटित की गई सीटों में सुधार की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें अभ्यर्थियों को अपने पसंद के कॉलेज की प्राथमिकता ऑनलाइन भरनी होगी।
विज्ञापन
यह आवेदनकर्ता के लॉगइन आईडी से होगी, जिसमें अभ्यर्थी को तीन प्राथमिकता देनी होगी। 17 दिसंबर को सुधार के बाद रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट ऑनलाइन ही जारी की जाएगी। 20 दिसंबर को छात्रों को उन्हें आवंटित किए गए बीएड संस्थानों की जानकारी उनके लॉगइन आईडी पर दे दी जाएगी। 21 और 22 दिसंबर तक कॉलेजों में सीट आवंटन के अनुसार अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ आवंटित किए कॉलेज में उसकी वेरिफिकेशन करवानी होगी। 22 तक की इस प्रक्रिया को पूरा कर ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन