{"_id":"5fc684a9e9d6612c3c2422a5","slug":"hpu-shimla-merit-list-released-for-admission-to-b-sc-and-m-sc-nursing-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी और एमएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए वरीयता सूची जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएससी और एमएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए वरीयता सूची जारी
Tue, 01 Dec 2020 11:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल विवि
हिमाचल विवि ने बीएससी और एमएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए ली प्रवेश परीक्षा के 9 नवंबर को घोषित किए गए परिणाम के आधार पर मंगलवार को दोनों कोर्स की वरीयता सूची जारी कर दी है। ऑनलाइन जारी की गई इस सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं, वे दो से छह दिसंबर तक पोर्टल के माध्यम से इन कोर्स में प्रवेश के लिए होने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सूची उपलब्ध करवाई गई है। बीएससी नर्सिंग के लिए सौ रुपये जबकि एमएससी नर्सिंग कोर्स की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी को 300 रुपये शुल्क ऑनलाइन अदा करना होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके तिवारी ने बताया कि अभ्यर्थी की मेरिट और च्वायस के आधार पर प्रथम चरण की कॉलेज वार, श्रेणी वार सीट आवंटन सूची 11 दिसंबर को विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन