फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU SHimla Mcom Entrance test

हजारों विद्यार्थियों ने दी एमकॉम की प्रवेश परीक्षा

Sun, 29 Jul 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 Jul 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
HPU SHimla Mcom Entrance test

प्रदेश विश्वविद्यालय ने 29 जुलाई रविवार को एमकॉम की प्रवेश परीक्षा ली। पहले यह परीक्षा 23 मई को ली गई थी। इस पर विवाद होने के बाद विवि ने 18 जून को इसे रद्द करने का फैसला लिया था। रविवार को एमकॉम की प्रवेश परीक्षा के लिए एचपीयू के दो परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ मंडी, हमीरपुर और धर्मशाला में सेंटर स्थापित किए गए थे।

विज्ञापन


हजारों छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा दी। प्रदेश विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने बताया कि प्रदेश में स्थापित केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से प्रवेश परीक्षा करवाई गई। उन्होंने बताया कि कहीं से भी गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित कर दिया जाएगा। प्रो. कालिया ने बताया कि रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर अगस्त महीने के पहले पखवाड़े में ही प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग की प्रक्रिया के आधार पर ही विवि के एमकॉम विभाग और एचपीयू से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। विवि की सेंट्रलाइज्ड प्रवेश प्रक्रिया के तहत ही इस कोर्स में भी प्रवेश और कांउसलिंग आयोजित की जाती है। 

यह हुआ था विवाद- एचपीयू ने 23 मई को एमकॉम के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई थी। एसएफआई ने इस परीक्षा के प्रश्न पत्र की सेटिंग पर सवाल उठाए थे। आरोप लगाया था कि एक वरिष्ठ प्रोफेसर की ओर से लिखी किताब में से 83 सवाल चंद पन्नों से ही पूछ लिए गए हैं।


छात्र संगठन ने प्रवेश परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल उठाकर खूब हंगामा किया था। कुल 100 नंबर की इस परीक्षा के प्रश्नपत्र पर सवाल उठने के बाद प्रदेश विश्वविद्यालय ने पहले 12 जुलाई और फिर 29 जुलाई को प्रवेश परीक्षा करवाने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed