फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla MBA Merit List

HPU ने जारी की एमबीए की मेरिट लिस्ट, देखें यहां

Sun, 02 Jul 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
HPU Shimla MBA Merit List

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बिजनेस स्कूल ने एमबीए की सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए एचपीयू मेट-2017 के प्राप्तांक के आधार पर हर श्रेणी की कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है।

विज्ञापन


सब्सिडाइज्ड सीटों के ओपन वर्ग की 12 सीटों की 26.75, इंटरनल जनरल की 29 सीटों को 24.00, एससी की 9 सीट को लिखित परीक्षा के 21 कट ऑफ गई। 

जीडी और इंटरव्यू के लिए संस्थान की वेबसाइट पर सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए कॉल लेटर अपलोड कर दिए हैं। नॉन सब्सिडाइज्ड के कॉल लेटर चार जुलाई से साइट पर जेनरेट होना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


सब्सिडाज्ड 60 सीटों के लिए 10 से 13 जुलाई, जबकि नॉन सब्सिडाज्ड 60 सीटों के लिए 17 से 22 जुलाई तक संस्थान में जीडी और इंटरव्यू होंगे।

संस्थान के निदेशक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि श्रेणीवार मेरिट एचपीयू मेट-2017 में प्राप्तांक के आधार पर कुल 50 अंकों में से प्राप्त किए अंक पर जेनरेट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष 50 अंकों का विभाजन अकादमिक रिकार्ड के आधार पर होगा, जबकि दस अंक में से जीडी और दस अंकों में से साक्षात्कार के अंक छात्रों को दिए जाएंगे। उसके मुताबिक ही प्रवेश की फाइनल सूची तैयार होगी, जो कुल सौ अंकों में दिए मार्क्स पर निर्भर करेगी। 

छात्र को साक्षात्कार के समय शैक्षणिक योग्यता, दसवीं, जमा दो, और स्नातक डिग्री की अंक तालिका के अगर किसी श्रेणी के तहत आवेदन किया है, तो उससे संबंधित दस्तावेज भी दिखाने होंगे। वहीं हर छात्र को ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट भी साथ लाना होगा।

छात्र को कॉल लेटर संस्थान की वेबसाइट से अपनी यूजर आईडी से डाउनलोड कर लाना होगा। किसी भी छात्र को अलग से  कॉल लेटर नहीं भेजे जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए 0177-2831653 और 0177-2830938 पर भी संपर्क कर सकते हैं। 

ये है एमबीए के लिए श्रेणीवार कट ऑफ लिस्ट
सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए ओपन वर्ग की 12 सीटों को 26.75 कट ऑफ रही, इंटरनल जनरल की 29 सीटों को 24.00, एससी की 9 सीट को लिखित परीक्षा के 21 प्राप्तांक, एसटी की 5 सीटों की  19.75 कट ऑफ रही, जबकि दिव्यांग की एक सीट को 20.75, एकल


बालिका की दो सीट को 19.75, जेएंडके डोमिसाइल की दो सीट को 18.50 कट ऑफ गई है । वहीं नान सब्सिडाज्ड की 60 सीट के लिए 17.50 प्राप्तांक कट ऑफ गई है, जबकि एचपीयू कर्मचारियों के बच्चों के लिए रखी तीन सीट के लिए 16.00 कट ऑफ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed