{"_id":"5ac0e2e44f1c1bd5618b4e28","slug":"hpu-shimla-mba-entrance-exam-on-26th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU: एमबीए प्रवेश परीक्षा इस दिन, करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPU: एमबीए प्रवेश परीक्षा इस दिन, करें आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और धर्मशाला केंद्र के लिए एमबीए की प्रवेश परीक्षा 26 मई को आयोजित की जाएगी। विवि प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इसके अनुसार इच्छुक छात्र-छात्राएं सोमवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख पांच मई निर्धारित की गई है। कुल 120 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क एक हजार रुपये होगा जबकि आरक्षित वर्ग के छात्रों को पांच सौ रुपये शुल्क देना होगा।
यह प्रवेश परीक्षा शिमला, सोलन, धर्मशाला, हमीरपुर, मंडी, ऊना, पालमपुर और चंडीगढ़ के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। विवि बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. श्यामलाल कौशल के अनुसार 60 सीटें सब्सिडाइज्ड, जबकि बाकी 60 सीटें नॉन सब्सिडाइज्ड रहेंगी।
विज्ञापन
ये छात्र कर सकेंगे आवेदन
स्नातक पास छात्र इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए स्नातक में 50, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 45 फीसदी अंक होना अनिवार्य हैं। जिन छात्रों ने अंतिम सेमेेस्टर की परीक्षा दी है, वे भी प्रवेश परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं।