फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU SHIMLA MAT Exam BBA Exam BCA Exam Schedule released

एचपीयू मेट, बीबीए और बीसीए के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का शेडयूल जारी

Sat, 18 May 2019 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 May 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
HPU SHIMLA MAT Exam BBA Exam BCA Exam Schedule released
- फोटो : फाइल फोटो

एचपीयू मेट का कॉमन एंट्रेंस 25 मई को होगा। इसके लिए 2983 आवेदन आए हैं। 150 सीटों के परीक्षा ली जाएगी। इसमें विवि की 120 और धर्मशाला में चल रही विवि के बिजनेस स्कूल के लिए 30 सीटें भरीं जानी हैं। परीक्षा नौ केंद्रों पर ली जाएगी।

विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से इसके लिए आवेदन की संख्या में लगातार कमी आ रही है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस बार आवेदन ज्यादा आए हैं। पिछले सत्र में भी प्रवेश परीक्षा में सिर्फ 2023 छात्र ही अपीयर हुए थे। इस बार के आवेदनकर्ताओं में कितने एचपीयू मेट देंगे। यह स्थिति 25 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा के दिन ही साफ होगी। 
विज्ञापन


एचपीयू मेट की इस परीक्षा के आधार पर ही विवि के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल की 60 सब्सिडाइज्ड और 60 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के साथ धर्मशाला में चल रहे एचपीयू के रिजनल सेंटर में तीस नान सब्सिडाइज्ड सीटें भी भरी जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीयू बिजनेस स्कूल और रिजनल सेंटर की सीटों को भरे जाने के लिए काउंसलिंग और ग्रुप डिस्कशन आदि की प्रक्रिया होनी है। पिछले कुछ सालों में एचपीयू मेट के लिए आवेदनकर्ताओं के आंकड़ों को देखें तो रुझान में कमी देखने को मिल रही है।

पहले विवि प्रदेश भर के अन्य विश्वविद्यालयों में चल रहे एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए एचपीयू मेट एक साथ करवाता था। अब विश्वविद्यालय धर्मशाला रिजनल सेंटर और एचपीयू के अपने बिजनेस स्कूल संस्थान की सीटों को भरने के लिए ही यह प्रवेश परीक्षा करवाता है।

एचपीयू बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. पवन गर्ग ने माना कि इस बार एचपीयू मेट-2019 के लिए कुल 2986 ने ऑनलाइन आवेदन किया है। 25 मई को परीक्षा होगी। सुबह दस से बारह बजे तक प्रदेश में स्थापित नौ सेंटर में यह परीक्षा होगी। इसमें चंडीगढ़, दो एचपीयू कैंपस,  ऊना, हमीरपुर, मंडी, सोलन, पालमपुर, धर्मशाला में भी परीक्षा केंद्र होंगे। एडमिट कार्ड विवि के एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। 

बीबीए को 299, बीसीए को 169 ने किया है आवेदन
शिमला। एचपीयू के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल में चल रहे बीबीए कोर्स की 40 सब्सिडाइज्ड और 20 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए इस बार 299 ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसी संस्थान में चल रहे बीसीए कोर्स की 30 सब्सिडाइज्ड और 20 नॉन सब्सिडाइज्ड कुल 50 सीटों के लिए 169 ने आवेदन किया है।

बीबीए और बीबीए कोर्स के लिए दो जून को सुबह के सत्र में बीबीए के लिए ओर शाम के सत्र में बीसीए कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। यूसीबीएस (यूनिवर्सिटी कॉलेज और बिजनेस स्टडीज )के निदेशक प्रो. पवन गर्ग ने बताया कि इस परीक्षा के आधार पर ही दोनों कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed