फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla made a partial change in the sports calendar

एचपीयू शिमला ने खेल कैलेंडर में किया आंशिक बदलाव

Sat, 24 Aug 2019 04:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Aug 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla made a partial change in the sports calendar

एचपीयू ने प्रदेश विवि के खेल कैलेंडर में आंशिक रूप से बदलाव किया है। कुछ खेल मुकाबलों की तिथि और आयोजन स्थल बदले गए हैं। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। मेजबान कॉलेजों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन


विवि की ओर से जारी अधिसूचना में सभी कॉलेज प्राचार्यों से इंटर कॉलेज स्तर की प्रतियोगिताओं की तिथियों और आयोजन स्थल की जारी जानकारी के मुताबिक इनमें भाग लेने के लिए तैयारी करने को कहा है।
विज्ञापन


बदले गए शेडयूल के मुताबिक महिला वर्ग की हैंडबाल इंटर कॉलेज स्पर्धा एक और दो सितंबर को बिलासपुर कॉलेज में होगी। पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता दस और 11 सितंबर को इंडौरा डिग्री कॉलेज में करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला और पुरुष वर्ग की शतरंज की इंटर कॉलेज स्पर्धा 26 से 28 सितंबर तक बीटम कॉलेज में आयोजित की जाएगी। एथलेटिक मीट पहले 23 से 25 अक्तूबर तक धर्मशाला कॉलेज में होनी तय थी, अब 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक डिग्री कॉलेज धर्मशाला में ही होगी। पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता 12 से 16 अक्तूबर तक गौतम कॉलेज हमीरपुर में करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed