फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu shimla ma examination from march 15, icdeol admission schedule issued

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: 15 मार्च से शुरू होंगी एमए की परीक्षाएं

Thu, 25 Feb 2021 09:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Feb 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
hpu shimla ma examination from march 15, icdeol admission schedule issued
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षा का शेडयूल जारी कर दिया है। पीजी कोर्स की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी। एमए इंग्लिश, अर्थशास्त्र, हिंदी, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाज शास्त्र, एमए/एमएससी मैथ और एमकॉम का परीक्षा शेडयूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। विश्वविद्यालय ने शास्त्री प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की विशेष मौके के तहत श्रेणी सुधार और डिग्री पूरी काने को 2000 से 2012-13 की होने वाली परीक्षा का शेडयूल भी जारी किया है। आचार्य प्रथम वर्ष की परीक्षा के शेडयूल की अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

विज्ञापन


इक्डोल से यूजी-पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए तीन से करें आवेदन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) ने नए सत्र में प्रवेश के लिए शेडयूल जारी कर दिया है। यूजीसी डेब से नए रेगुलेशन की शर्तों के साथ बैच बैठाने की अनुमति मिलने के बाद शेडयूल जारी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ऑनलाइन प्रवेश के लिए तीन मार्च से एडमिशन पोर्टल admissions.hpushimla.in खोला जाएगा। यूजी, पीजी और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 20 मार्च रखी गई है। बीएड और एमए एजूकेशन में प्रवेश के लिए 25 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में नए रेगुलेशन के मुताबिक एमएससी मैथ, एमसीए, बीसीए, पीजीडीसीए सहित पीजी डिप्लोमा कोर्स के बैच नहीं बैठ पाएंगे। वहीं, एमबीए का बैच बैठाने के लिए एआईसीटीई की मंजूरी अनिवार्य की गई है। 
विज्ञापन


यूजीसी डेब ने दूरवर्ती शिक्षा मोड से साइंस विषय के कोर्स बंद कर दिए हैं। इसके लिए यूनिवर्सिटी को यूजीसी नैक से मिला ग्रेड प्वाइंट 3.26 जरूरी किया गया है। विवि के प्वाइंट्स 3.21 हैं। इक्डोल प्रशासन दूरवर्ती मोड से पीजी डिप्लोमा में भी प्रवेश नहीं कर पा रहा है। पीजी डिप्लोमा नए रेगुलेशन में दो साल का कर दिया है। रेगुलर मोड में डिप्लोमा कोर्स एक साल में होता है। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने बताया कि प्रवेश और हर कोर्स से संबंधित जानकारी इक्डोल की वेबसाइट icdeolhpu.org पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस से ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोर्सों में मिलेगा प्रवेश
यूजी कोर्स में बीए, बीकॉम, पीजी कोर्स में एमए हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, संगीत, संस्कृत, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीतिक शास्त्र और एमकॉम। डिप्लोमा कोर्स में डिप्लोमा इन टूरिस्ट गाइड और डिप्लोमा इन योगा स्टडीज। इसके अलावा बीएड और एमए एजूकेशन में प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed