{"_id":"5ffc46c792cbc5686303d352","slug":"hpu-shimla-job-interview-for-recruitment-of-teachers-in-five-departments-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला में नौकरी का मौका, पांच विभागों में शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार जल्द","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला में नौकरी का मौका, पांच विभागों में शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार जल्द
Mon, 11 Jan 2021 06:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Jan 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय दृश्यकला, वाणिज्य, जीव विज्ञान, मनोविज्ञान और लोक प्रशासन विभाग के शिक्षकों के पदों के लिए जल्द साक्षात्कार लेगा। भर्ती समिति के प्रभारी प्रो. अरविंद कालिया ने बताया कि इन विभागों के सहायक और सह आचार्य के पदों की चल रही भर्ती प्रक्रिया में जल्द साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन
इन पदों की छंटनी समिति ने प्रत्येक उम्मीदवार के अंक देकर दो से तीन दिनों में विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने अंक वेबसाइट पर अपने पोर्टल पर देख सकेंगे। 22, 23 और 24 जनवरी को किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय अवधि में व्यक्तिगत रूप से भर्ती शाखा में आकर अपने अंकों से संबंधित पूछताछ कर सकेंगे।
विज्ञापन