इस दिन से होंगी पीजी की रेगुलर परीक्षाएं, एचपीयू ने जारी किया शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू शिमला ने पीजी डिग्री कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी डिग्री कोर्स की पहले, तीसरे सेमेस्टर की रेगुलर और दूसरे तथा चौथे सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।
रेगुलर परीक्षाएं 27 नवंबर से शुरू होंगी और 12 दिसंबर तक चलेंगी। जबकि दूसरे और चौथे सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षाएं 12 दिसंबर से शुरू होंगी और दिसंबर माह के अंत तक चलेंगी। पीजी डिग्री कोर्स में एमए, एमएससी कोर्स सहित पीजी डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाएं ली जाएंगी।
परीक्षा का शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है, जिसे छात्र डाउलोड कर सकते हैं। इस बार एचपीयू ने पीजी कोर्स के प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन की है। प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राएं अपने लागइन पर भी परीक्षा शेडयूल देख सकेंगे।
इन परीक्षार्थियों के परीक्षा रोलनंबर भी उनके लागइन पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। परीक्षा से संबंधित सभी सूचना उनके लॉगइन पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। यूजी डिग्री कोर्स की तर्ज पर प्रथम सेमेस्टर के छात्र अपना एडमिट कार्ड भी अपने आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि इस बार सिर्फ दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों को ही विवि से ऑफलाइन रोलनंबर जारी होंगे, जबकि प्रथम सेमेस्टर वाले नए छात्रों को विवि के पोर्टल के माध्यम से रोलनंबर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पीजी कोर्स की रेगुलर और री-अपीयर परीक्षाएं दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह तक पूरी कर ली जाएंगी।
किस कोर्स की परीक्षाएं कब से
कोर्स प्रथम व तृतीय रेगुलर सेमेस्टर री-अपीयर
एम कॉम 27 नवंबर से 17 दिसंबर 18 दिसंबर से 31 दिसंबर
एमए/एमएससी मैथ 27 नवंबर से 17 दिसंबर 18 दिसंबर से 29 दिसंबर
एमए सोशोलॉजी 27 नवंबर से 8 दिसंबर 10 दिसंबर से 15 दिसंबर
एमए संस्कृत 27 नवंबर से 13 दिसंबर 14 दिसंबर से 22 दिसंबर
एमए लोक प्रशासन 27 नवंबर से 17 दिसंबर 18 से 28 दिसंबर
एमए राजनीति विज्ञान 28 नवंबर से 8 दिसंबर 15 से 24 दिसंबर
एमए इतिहास 27 नवंबर से 8 दिसंबर 10 दिसंबर से 17 दिसंबर
एमए हिंदी 28 नवंबर से 17 दिसंबर 15 से 22 दिसंबर तक
एमए इंग्लिश 28 नवंबर से 14 दिसंबर 17 से 24 दिसंबर