एचपीयू ने पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए मांगे आवेदन, ये हैं पात्रता शर्तें
एचपीयू ने विभिन्न विभागों में पीएचडी की सीटों पर सीधे प्रवेश के लिए सात सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। विवि के विभिन्न विभागों में 106 सीटें भरी जानी हैं।
सीधे प्रवेश के बाद सीटें खाली रहती हैं तो इन्हें दिसंबर में प्रवेश परीक्षा से भरा जाएगा। इसके लिए अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने बताया कि विभिन्न विभागों में पीएचडी की सीटों का ब्योरा और आवेदन फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से सात सितंबर तक आवेदन करें। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश के लिए एक बार भरी गई श्रेणी में बदलाव नहीं होगा।
विवि के शिक्षक भी कर सकेंगे आवेदन
विवि के शिक्षक और इससे संबद्ध कॉलेजों में पढ़ा रहे शिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं। वे सुपन्यूमेरेरी सीट के लिए हर विभाग में प्रवेश को आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए डीएस कार्यालय के दूरभाष नंबर 0177-2830922,2832922 पर संपर्क किया जा सकता है।
यूजीसी नेट (जेआरएफ), यूजीसी-सीएसआईआर (जेआरएफ) इंस्पायर, राजीव गांधी फेलोशिप, मौलाना आजाद फेलोशिप प्राप्त शिक्षक, आईसीएएसएसआर, डीबीटी-जेआरएफ आईसीएमआर या अन्य विभाग से प्रायोजित फेलोशिप वाले पात्र होंगे।
पीजी परीक्षा में 55 फीसदी अंक या यूजीसी-7 प्वाइंट स्केल या समकक्ष बी ग्रेड या इसके समक्ष विदेशी विवि की डिग्री। अनुसूचित जाति या जनजाति के अभ्यर्थियों को 50 फीसदी अंक या इसके समकक्ष ग्रेड की छूट रहेगी। यह छूट 19 सितंबर 1991 या इससे पहले मास्टर डिग्री वालों के लिए होगी।
विधि विभाग में भरेंगी सर्वाधिक पीएचडी सीटें
विवि के 22 विभागों में 106 सीटें भरी जानी हैं। गणित में दो, फिजिक्स में सात, बायोसाइंस जूलॉजी में तीन, बायो टेकभनोलॉजी में पांच, फिजिकल एजूकेशन एक, इंग्लिश एक, इतिहास चार, राजनीति शास्त्र दो, वाणिज्य चार, अर्थशास्त्र पांच, हिंदी और लोक प्रशासन में तीन-तीन, परफार्मिंग आर्ट म्यूजिक दो,
विजुअल आर्ट तीन, पत्रकारिता दो, भूगोल विभाग 11, समाज शास्त्र दो, विधि विभाग में सर्वाधिक 20, शिक्षा विभाग में 11, साइकोलॉजी छह, एमटीए में पीएचडी टूरिज्म चार और एचपीयूीएस में पीएचडी मैनेजमेंट में पांच सीटें सीधे प्रवेश से भरेंगी।