पीएचडी में प्रवेश के लिए इस दिन तक होगा आवेदन, प्रक्रिया शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि ने विभिन्न विभागों में पीएचडी में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय ने चार अगस्त तक पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए तय पात्रता शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
अभ्यर्थी को संबंधित विभाग में चार अगस्त तक आवेदन करना होगा। प्रवेश के लिए जारी किए गए निर्देशों में साफ किया गया है पीएचडी की विभिन्न विभागों की 130 सीटों को सीधे छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों से भरा जाएगा।
जिन्होंने यूजीसी नेट(जेआरएफ)/यूजीसी-सीआईएसआर(जेआरएफ)इंस्पायर/ राजीव गांधी फेलोशिप/ मौलाना आजाद फेलोशिप/अवार्ड ऑफ टीचर/फेलोशिप ली है। पीएचडी में सीधे प्रवेश को पात्र होंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय या विवि से संबद्ध कॉलेज और संस्थान के शिक्षकों के लिए हर विभाग में एक सीट
आरक्षित रहेगी। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने बताया कि पीएचडी में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने पर जो खाली सीटें रहेंगी, उन्हें भरने के लिए नवंबर में प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। इसके लिए अलग से आवेदन और प्रवेश शेड्यूल तैयार कर जारी किया जाएगा।
किस विभाग में भरी जानी हैं कितनी सीटें
विभाग उपलब्ध सीटें स्पेशलाइजेशन
गणित 10 कंटीन्यूनम मेकेनिक्स 5, एलजेबरा 04, एनालाइसिस 01 सीट
केमिस्ट्री 01 -
फिजिक्स 06 एक्सपेरिमेंटल कंडेंस्ड मैटर फिजिक्स -6
बॉयो टेक्नोलॉजी 07 -
बॉयोसाइंस 06 बॉटनी - माइक्रोबॉयोलॉजी, प्लांट पैथोलॉजी -3 सीट,
जियोलॉजी - एनिमल साइकोलॉजी-2 सीट, एनटोमोलॉजी एक सीट
संस्कृत 02 लिटरेचर में एक
इतिहास 05 पुरातन भारत, ऑर्कोलॉजी 3 सीट, मध्य भारत इतिहास की
एक, आधुनिक भारतीय इतिहास की एक सीट।
इसके अलावा फिजिकल एजूकेशन में दो, इंग्लिश में दो, हिंदी में दस, संस्कृत में दो, कॉमर्स में आठ, लोक प्रशासन में 25, शिक्षा में 03, एचपीयूबीएस बिजनेस स्कूल में 11, विधि में 09, परफार्मिंग आर्ट म्यूजिक में 02,जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में एक, भूगोल में तीन सीटें, समाज शास्त्र में 04 सीटें, कंप्यूटर साइंस में 9 सीटें भरी जानी हैं।