{"_id":"61097679233892675f75ad12","slug":"hpu-shimla-hpu-s-bba-and-bca-6th-semester-examinations-will-start-from-august-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: 26 अगस्त से शुरू होगी एचपीयू की बीबीए और बीसीए छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला: 26 अगस्त से शुरू होगी एचपीयू की बीबीए और बीसीए छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं
Tue, 03 Aug 2021 10:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:33 PM IST
सार
परीक्षाएं शुरू होने से उनके अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम अब समय से घोषित होने की उम्मीद है। परिणम समय पर आने के बाद ही छात्र आगे पीजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। परीक्षा शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल डिग्री कोर्स बीबीए, बीबीएस की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि इन कोर्स के पास आउट होने वाले छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 अगस्त से शुरू करेगा। परीक्षा शेड्यूल जारी होने से अपनी डिग्री के समय से पूरी होने को लेकर अब तक असमंजस में और परेशानी में रहे हजारों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। परीक्षाएं शुरू होने से उनके अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम अब समय से घोषित होने की उम्मीद है। परिणम समय पर आने के बाद ही छात्र आगे पीजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। परीक्षा शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
यूजी रूसा सिस्टम की 26 से शुरू होगी रि-अपीयर परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश विवि ने स्नातक डिग्री कोर्स के पुराने सेमेस्टर सिस्टम की रि-अीपयर की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 26 अगस्त से शुरू होगी। इसका परीक्षा शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन
बीएएलएलबी पांच वर्षीय कोर्स में प्रवेश को बारह अगस्त तक बढ़ाई आवेदन तिथि
विवि के पांच वर्षीय बीएएलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को फिर से बढ़ाकर 12 अगस्त किया है । इससे हाल ही में घोषित जमा दो में उर्तीण हुए छात्र भी बीएएलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। यूआईएलएस संस्थान के लिए निदेशक प्रो. संजय सिंधु ने कहा कि 26 अगस्त के बाद इस कोर्स में प्रवेश को काउंसलिंग और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जानी है।
विज्ञापन