फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu shimla honoured sports champions

खिलाड़ियों ने चमकाया देश में नाम, एचपीयू ने किया सम्मान

Wed, 09 Aug 2017 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Aug 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
hpu shimla honoured sports champions

एचपीयू ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबले में दूसरे स्थान पर रही महिला कबड्डी टीम और तीसरे स्थान पर रही महिला हैंडबाल टीम को नवाजा। साथ ही मेडल जीतने वाले मुक्केबाज और धावकों को सम्मानित किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की खेल एवं पाठ्योतर परिषद की बैठक के दूसरे दिन विवि के कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने इन खिलाड़ियों पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


पहली बार विवि की ओर से करवाए गए इस सम्मान समारोह में कुलपति ने ऑल इंडिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में अव्वल रहे  खिलाड़ियों को 7 से 9 हजार तक के नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह, ब्लेजर और यूनिवर्सिटी का लोगो दिया। समारोह में एचपीयू शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत  किया। इस दौरान विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सुनील देष्टा और अन्य परिषद के सदस्य और कॉलेज प्राचार्य व शिक्षक भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


छह छात्राएं प्रो कबड्डी लीग के लिए चयनित
एचपीयू की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रही महिला टीम की सदस्यों में धर्मशाला कॉलेज की खिलाड़ी ज्योति, पुष्पा, सारिका, अंजू देवी, गोपी, नीलम और बिलासपुर कॉलेज की छात्रा खिलाड़ी निधि शर्मा, सुषमा, हमीरपुर कॉलेज की सुषमा, घुमारवीं कॉलेज की सुमन, सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली की सुलोचना और एमएलएसएम सुंदरनगर कॉलेज की छात्रा ऊषा ठाकुर को पुरस्कृत किया गया। इनमें ज्योति, पुष्पा, सारिका, अंजू देवी, गोपी, निधि का चयन प्रो कबड्डी लीग के लिए हो गया है। इनके कोच और मैनेजर गोपाल देष्टा और अशोक डीएसएसओ शिमला को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें कई खिलाड़ी फेडरेशन कप में भी खेल चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडबाल की इन टीम सदस्यों को मिला सम्मान
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में तीसरे स्थान पर रही एचपीयू की महिला टीम की सम्मानित खिलाड़ियों में ऊना की रजनी कुमारी, शिखा कुमारी, मंजीत कुमारी, दीपिका, बिलासपुर कॉलेज की बबिता, मोनिका, शैलजा, शिवानी, घुमारवीं कॉलेज की निधि शर्मा, दीक्षा, दीपा देवी, ज्योति और दीक्षा के अलावा अर्की कॉलेज की तमन्ना पॉल और दिशा और कुल्लू कॉलेज की छात्रा पूनम शामिल हैं। इसके अलावा हैंडबाल की कोच व गवर्नमेंट स्कूल मोरसिंघी की राजनीति शास्त्र की प्रवक्ता और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच स्नेहलता और रेलवे के कर्मचारी व कोच सचिन व परवेश को भी कुलपति ने सम्मानित किया। 

तीन मेडल विजेता कॉलेज खिलाड़ी भी नवाजे 
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल विजेता बॉक्सरों को भी सम्मानित किया गया। इनमें कांस्य पदक विजेता कोटशेरा कॉलेज के मुक्केबाज वीर सिंह, रामपुर कॉलेज के मुक्केबाज धर्म पॉल और आरकेएमवी की कांस्य पदक विजेता पेमा छोटन और सिल्वर मेडल विजेता शशि कला को भी सम्मानित किया गया। शशि कला और पेमा दोनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुकी हैं, जिनमें शशि कला इन दिनों इंडिया कैंप में प्रशिक्षण ले रही हैं। एथलेटिक में हीना ठाकुर जीसी धर्मशाला को भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया गया।


महिला वर्ग में आरकेएमवी और पुरुष वर्ग में ऊना को ओवरआल चैंपियन ट्राफी 
बीते सत्र में हुए खेल मुकाबलों में अच्छे खेल प्रदर्शन के आधार पर राजधानी के राजकीय  कन्या महाविद्यालय को महिला और ऊना डिग्री कॉलेज को पुरुष वर्ग की ओवरआल रनिंग ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed