{"_id":"5b87d56042c792593176d672","slug":"hpu-shimla-gave-chance-to-bca-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने बीसीए ओल्ड सिस्टम में छात्रों को दिया डिग्री पूरी करने का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू ने बीसीए ओल्ड सिस्टम में छात्रों को दिया डिग्री पूरी करने का मौका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 30 Aug 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीसीए के ओल्ड सिस्टम के छात्र-छात्राओं को तय समयसीमा में डिग्री पूरी न कर पाने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा पास करने का मौका दिया है। यह मौका 2013 बैच के छात्र-छात्राओं को दिया गया है। इन्हें बीस हजार रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से फीस चुकानी होगी, तभी वे पूरे ईयर की परीक्षाओं में अपीयर हो सकेंगे।
विज्ञापन
छात्र सितंबर में बीसीए की परीक्षा दे सकेंगे। विवि के कुलपति ने यह मौका उन छात्र छात्राओं को दिया है, जो अपनी डिग्री को तय की गई पांच सालों की समय सीमा में अनुपूरक परीक्षाएं देने के बावजूद पूरी नहीं कर पाए है, और एक ईयर में एक से अधिक विषयों में पास नहीं हो पाए है।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि कुलपति के आदेशों के बाद छात्रों को दिए जा रहे इस विशेष चांस के तहत परीक्षा फार्म भरने को सात सितंबर अंतिम तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
परीक्षार्थी को बीस हजार की फीस चुकानी होगी। इस तय की गई तिथि के बाद जमा किए जाने वाले परीक्षा फार्म पर विवि के तय किए गए नियमों के तहत लेट फीस वसूल की जाएगी। बीसीए की इस डिग्री को पूरा करने को परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवा दिए गए है।
परीक्षा नियंत्रक ने साफ किया है कि इस विशेष मौके के तहत परीक्षा देने वाले छात्र छात्राओं को परीक्षा फार्म अपने स्तर पर प्राप्त कर तय तिथि से पूर्व जमा करवाने होंगे। देरी से आने वाले और अधूरे भरे गए परीक्षा फार्म स्वीकार्य नहीं होंगे।