फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla gave big relief to BEd Students

एचपीयू ने हजारों बीएड प्रशिक्षुओं को दी बड़ी राहत

Tue, 08 Jan 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan नरेंद्र एस. कंवर, अमर उजाला, शिमला
नरेंद्र एस. कंवर, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 08 Jan 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
HPU Shimla gave big relief to BEd Students

एचपीयू ने हजारों बीएड प्रशिक्षुओं को बड़ी राहत दी है। इन छात्रों से परीक्षा फीस के रुप में एक हजार रुपये की राशि अधिक वसूल कर ली गई थी। फीस 1400 रुपये थी। जबकि, ऑनलाइन आवेदन के दौरान प्रशिक्षुओं से 2400 रुपये वसूल कर लिए गए। विवि प्रशासन ने प्रशिक्षुओं को राहत देते हुए इस राशि को अगले सेमेस्टर में जोड़ने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


अब अगले सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन के दौरान प्रशिक्षु एक हजार रुपये कम फीस देंगे। एग्जाम पोर्टल पर अपलोड किए गए परीक्षा फार्म में 2400 फीस की हुई चुक को सुधार कर अब  फीस पहले की दरों के हिसाब से लेने का फैसला लिया गया है। फीस 1400 रुपये लेने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि अधिसूचना में साफ किया गया है कि बीएड की सेमेस्टर परीक्षा में 1400 रुपये ही फीस ली जाएगी। प्रदेश सरकार के फैसले के मुताबिक सॉफ्टवेयर में सुधार कर लिया गया है। अब छात्र को 2400 रुपये फीस अदा नहीं करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक जिन बीएड प्रशिक्षुओं ने ऑनलाइन फार्म के साथ 2400 फीस चुकाई है, उनकी फीस अगले सेमेस्टर में समायोजित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ प्रथम सेमेस्टर की ऑनलाइन की गई पूरी प्रक्रिया के परीक्षा फार्म में पेश आ रही थी, तीसरे सेमेस्टर और रि-अपीयर परीक्षार्थियों को इससे कोई समस्या नहीं थी।

एसएफआई ने किया घेराव, आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग

HPU Shimla gave big relief to BEd Students

पहले सेमेस्टर की बढ़ाई गई फीस को कम कर इसकी अधिसूचना जल्द जारी किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को एसएफआई की विवि इकाई ने परीक्षा नियंत्रक का घेराव भी किया। जिस पर परीक्षा नियंत्रक ने छात्र संगठन प्रतिनिधियों से कहा कि इसकी अधिसूचना देर शाम तक जारी कर दी जाएगी।

इस दौरान एसएफआई नेताओं ने कहा कि धर्मशाला में बीएड संस्थान और एचपीयू कैंपस के शिक्षा विभाग के छात्रों से पहले ही प्रवेश के समय परीक्षा फीस ली जा चुकी है, उन्हें कोई अलग से फीस जमा करवाने की जरूरत नहीं।

जिन्होंने बढ़ी फीस दी है, उसे अगली फीस की कि स्त में समायोजित कर दिया जाएगा। इकाई अध्यक्ष गौरव नाथन और सचिव जीवन ठाकुर ने कहा कि बढ़ाई गई फीस के कारण छात्र परेशान हुए हैं, इसलिए परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को दस जनवरी से आगे बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed