{"_id":"611e5f61da30d4714746fd06","slug":"hpu-shimla-extended-the-date-of-application-for-direct-admission-in-phd-till-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 31 तक बढ़ाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला: पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 31 तक बढ़ाई
Thu, 19 Aug 2021 07:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:11 PM IST
सार
अब पीएचडी में सीधे प्रवेश लेने के इच्छुक पात्र छात्र 31 अगस्त तक बिना लेट फीस ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की समयसीमा बढ़ा दी है। अब पीएचडी में सीधे प्रवेश लेने के इच्छुक पात्र छात्र 31 अगस्त तक बिना लेट फीस ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
मैनेजमेंट में पीएचडी में प्रवेश पाने वालों की सूची की जारी
एचपीयू ने अपने यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (एमबीए विभाग) में मैनेजमेंट में पीएचडी में प्रवेश पाने वाले छात्रों की सूची जारी कर दी है। इससे विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र इसे देख सकते है। इसमें 24 छात्रों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 31 तक भरेंगे परीक्षा फार्म
हिमाचल प्रदेश विवि सितंबर माह में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाएं आयोजित करेगा। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। इन कोर्स में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा इन फॉरेन लैंग्वेज रशियन, जर्मन, फ्रैंच, डिप्लोमा इन योग स्टडीज, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स इन भोटी जैसे कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन