फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla extend date for admission in PG courses

एचपीयू ने पीजी कोर्सों में प्रवेश को आवेदन की तारीख बढ़ाई

Wed, 02 May 2018 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 02 May 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla extend date for admission in PG courses

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विवि कैंपस और विवि से संबद्ध कॉलेजों में पीजी कोर्स में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख 4 मई तक बढ़ा दी है। पहले अंतिम तिथि एक मई थी। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने कहा कि आवेदन की तिथि छात्र संगठनों की मांग और यूजी की अंतिम सेेमेस्टर की परीक्षाओं में छात्रों की व्यस्तता को देखते हुए बढ़ाई है।

विज्ञापन


छात्र विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से पीजी कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे। 21 मई से पीजी की प्रवेश परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 30 मई तक चलेंगी। विवि की ओर से चलाए जा रहे प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथियों में बदलाव नहीं किया गया है। इनके लिए संस्थान के प्रोस्पेक्टस और प्रवेश शेडयूल के मुताबिक ही आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 
विज्ञापन


इन कोर्स के लिए 4 मई तक करें आवेदन- विवि परिसर आधारित पीजी कोर्स और विवि से संबद्ध कॉलेजों में चलाए जा रहे कोर्स के लिए आवेदन की तारीख चार मई तक बढ़ाई है। इन कोर्सों में एमएससी बॉटनी, जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, जियोग्राफी, एमएससी/एमए गणित के साथ एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स, एमएमसी, पीजीडीएमसी, एमए सोशल
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्क, एमए इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, एमए ट्रांसलेशन, एमए परफार्मिंग आर्ट, एमए अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, एमए साइकोलॉजी, इतिहास, विजुअल आर्ट पेंटिंग, योगा, एमए ग्रामीण विकास,  एमकॉम, एमएड, एमएबीई, एमए फिजिकल एजूकेशन और एमपीएड कोर्स के लिए चार मई ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 


फीस के मामले सेटल करने को अतिरिक्त तीन दिन 
विवि के कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश कुमार का कहना है चार मई तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। छात्रों को ऑनलाइन फीस से संबंधित मामले निपटाने को तीन दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा। फॉर्म छात्रों को चार मई तक ही भरने होंगे, मगर फीस से संबंधित मसले इन तीन दिनों में सेटल किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इन करीब 28 कोर्स में प्रवेश को अब तक करीब 13 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। आने वाले दिनों में आंकड़ा 15 हजार तक जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed