{"_id":"5d5157428ebc3e6ca302c40a","slug":"hpu-shimla-entrance-exam-for-bsc-and-post-basic-nursing-course-on-25th-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा इस दिन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा इस दिन
Mon, 12 Aug 2019 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 12 Aug 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू ने नए शैक्षणिक सत्र में आईजीएमसी के सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज सहित विवि से संबद्ध निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग ओर पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का संशोधित शेडयूल जारी किया है।
विज्ञापन
दोनों कोर्स के लिए 25 अगस्त को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 16 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इसमें सामान्य, ओबीसी और इसकी सब कैटेगरी में बीएससी नर्सिंग की 1600 रुपये, जबकि पोस्ट बेसिक कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ दो हजार फीस रुपये अदा करनी होगी।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति और जनजाति तथा इसकी सब कैटेगरी के अभ्यर्थियों को बीएससी कोर्स के लिए आठ सौ, जबकि पोस्ट बेसिक कोर्स के लिए एक हजार रुपये फीस जमा करवानी होगी। अंत्योदय और आईआरडीपी तथा इसकी सब कैटेगरी के अभ्यर्थियों को बीएससी कोर्स के लिए आठ सौ रुपये फीस अदा करनी होगी।
विज्ञापन
प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी जिसमें पात्रता शर्तें आवेदन की प्रक्रिया और इससे संबंधित हर तरह की जानकारी विवि के एडमिशन पोर्टल पर प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध करवाई गई है। सभी अभ्यर्थियों को इसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस संबद्ध में अधिक जानकारी के लिए विवि की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 0177 -2833648 और 0177-2830891 पर भी संपर्क किया जा सकता है।