फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla direct admission for PhD to sixty seats

एचपीयू में पीएचडी की 60 सीटों पर मिलेगा सीधा प्रवेश

Wed, 23 Aug 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 23 Aug 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla direct admission for PhD to sixty seats

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सत्र 2017-18 के लिए विभिन्न विभागों में पीएचडी की खाली सीटों पर सीधे दाखिला देगा।  कुल 60 सीटों के लिए चार सितंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके लिए यूजीसी नेट (जेआरएफ)/यूजीसी-सीएसआईआर(जेआरएफ)इंस्पायर /राजीव गांधी फेलोशिप/ मौलाना आजाद फेलोशिप/ अवार्डी आफ टीचर्स/फेलोशिप आईसीएसएसआर/डीबीटी-जेआरएफ, आईसीएमआर या अन्य भारत सरकार के विभागों की फेलोशिप परीक्षा पास छात्र पात्र होंगे। 

विज्ञापन



सीधे प्रवेश की शुरू की गई इस प्रक्रिया के बावजूद यदि पीएचडी की इन 60 सीटों में कोई खाली रहती है, तो इन्हें भरने के लिए दिसंबर 2017 में होने वाली प्रवेश परीक्षा से भरा जाएगा। विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा ने सीधे पीएचडी में प्रवेश को चार सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन


कहा कि प्रार्थी को संबंधित विभाग में तय तिथि या इससे पूर्व आवेदन फार्म जमा करवाने होंगे, जिसे विवि की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in  पर उपलब्ध करवाया गया है। पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया में राज्य सरकार की आरक्षण नीति के मुताबिक रोस्टर लागू किया जाएगा। इससे संबंधित पात्रता शर्तें और अन्य शर्तें विवि की वेसबाइट पर उपलब्ध करवाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीधे प्रवेश के लिए इतनी लगेगी आवेदन फीस
सीधे प्रवेश कि लिए पात्र फे लोशिप परीक्षा पास छात्रों को आवेदन के साथ सौ रुपये फीस जमा करवानी होगी, जबकि एचपीयू और इससे संबद्ध कॉलेजों व संस्थानों में सेवारत शिक्षक भी पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए तय की गई सीटों के लिए आवेदन करने को पात्र होंगे। इन्हें ग्यारह सौ रुपये की आवेदन फीस जमा करवानी होगी। 

किस विषय में भरी जाएंगी कितनी सीटें 
एचपीयू के विभिन्न विभागाें में सीधे प्रवेश से भरी जाने वाली सीटों के विभाग व विषयवार ब्योरे के मुताबिक केमिस्ट्री में 5 सीट (स्पेशलाइजेशन फिजिकल में तीन, ऑर्गेनिक में दो ), फिजिक्स में चार (मैटीरियल साइंस में तीन, थ्योरिटिकल कंडेंस्ड मैटर फि जिक्स में एक ) सीट भरी जानी है, जबकि बायो टेक्नालॉजी में छह, फिजिकल एजूकेशन में चार, इंग्लिश में एक, राजनीति शास्त्र में दो, संस्कृत में एक, कॉमर्स में सात, अर्थशास्त्र में दो, लोक प्रशासन में सर्वाधिक 17 सीटें भरी जानी हैं। जबकि शिक्षा विभाग में चार, साइकोलॉजी में इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज में (एमटीए) में तीन और विजुअल आर्ट में सीधे प्रवेश से 2 सीटें भरी जानी हैं।  


एचपीयू 2016-17 की प्रवेश परीक्षा से भर रहा 244 सीटें 
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 2017-18 के लिए यह पीएचडी में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की है। इसके अलावा विवि ने दिसंबर 2016 से प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 244 अलग-अलग विभागों की सीटें भरने की प्रक्रिया भी शुरू की है, जिसकी तारीख बीते दिन जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed