फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU SHIMLA declared result of PG Courses Entrance Exams

पीजी प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित, काउंसलिंग का शेडयूल जारी

Thu, 21 Jun 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Jun 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
HPU SHIMLA declared result of PG Courses Entrance Exams

विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स और प्रोफेशनल संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए ली परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। तीस से अधिक डिग्री कोर्स के लिए दो जुलाई से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होनी है।

विज्ञापन


हालांकि, अभी पीजी प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्रों के यूजी के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम विवि घोषित नहीं कर पाया है। इस माह अंत तक यूजी परीक्षा के परिणाम घोषित न हुए और उसमें और अधिक समय लगा तो पीजी कोर्स की काउंसलिंग की प्रक्रिया लटक सकती है।
विज्ञापन


इससे काउंसलिंग का तय शेड्यूल तक बदलने की नौबत आ सकती है। विवि के पास पिछले कई सत्रों की तर्ज पर काउंसलिंग के समय गोपनीय परीक्षा परिणाम जारी करना पड़ सकता है। नतीजे देरी से घोषित होने पर बाहरी राज्यों के विश्वविद्यालयों में एचपीयू की यूजी डिग्री के आधार पर प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों की मुश्किलें भी बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइट पर उपलब्ध हैं नतीजे

HPU SHIMLA declared result of PG Courses Entrance Exams

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने दावा किया है कि हर हाल में जुलाई माह अंत तक यूजी के छठे सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसे छात्रों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

इससे छात्र ऑनलाइन विवि के एडमिशन पोर्टल से अपना लागइन कर यूजी का परीक्षा परिणाम की अंक तालिका और परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। उनका कहना है कि तय समय सीमा के भीतर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।  

एचपीयू के कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश कुमार शर्मा का कहना है कि नए सत्र के लिए एम-टेक को छोड़कर सभी प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विवि की वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल के अलावा संस्थानों की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed