{"_id":"5d81e4e68ebc3e01665e4189","slug":"hpu-shimla-declared-counseling-dates-for-post-basic-nursing-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स के लिए इस दिन होगी काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स के लिए इस दिन होगी काउंसलिंग
Wed, 18 Sep 2019 03:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Sep 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विवि से संबद्ध सरकारी और निजी नर्सिंग संस्थानों में नए सत्र में पोस्ट बेसिक कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट जारी कर दी है। मेरिट के साथ इस कोर्स में प्रवेश को काउंसलिंग का शेडयूल भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि मेरिट और काउंसलिंग के आधार पर ही एक सरकारी और 13 निजी संस्थानों की 405 पोस्ट बेसिक कोर्स की सीटें भरी जाएंगी। मेरिट विवि की वेबसाइट पर देर शाम उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
पोस्ट बेसिक कोर्स में प्रवेश के लिए बनाए गए काउंसलिंग शेडयूल के मुताबिक 22 और 23 सितंबर को विश्वविद्यालय के सभागार में काउंसलिंग होगी। इससे संबंधित जानकारी भी साइट पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम 4 सितंबर को जारी किया गया था। इसमें 447 अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पात्र पाए गए थे। इनमें से मेरिट तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि निदेशक चिकित्सा शिक्षा हिमाचल प्रदेश डॉ. रवि चंद की देखरेख में दो दिन काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इनमें आईजीएमसी में स्थित सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज में पोस्ट बेसिक की तीस सीटें भरी जानी हैं। शेष सीटें निजी संस्थानों की भरी जानी हैं।