{"_id":"6128e0148e902b5acc5a36d3","slug":"hpu-shimla-declared-b-tech-entrance-exam-result-merit-released-for-ballb-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: बीटेक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए मेरिट जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला: बीटेक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए मेरिट जारी
Fri, 27 Aug 2021 06:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:22 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बीटेक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। साथ ही पांच वर्षीय बीएएलएलबी डिग्री कोर्स में प्रवेश को पहली मेरिट सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पांचों बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए ली परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 18 अगस्त को शैक्षणिक सत्र 2021-22 में ब्रांचों सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में प्रवेश परीक्षा 18 अगस्त को करवाई थी। संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि घोषित किया प्रवेश परीक्षा परिणाम जिसका परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://hpuniv.ac.in पर उपलोड किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा विश्वविद्यालय के चौड़ा मैदान स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस ) में पांच वर्षीय बीएएलएलबी डिग्री कोर्स में प्रवेश की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की गई। संस्थान ने नए बैच में प्रवेश को पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. संजय सिंधु ने बताया कि पहली मेरिट मे सब्सिडाइज्ड सीट ओपन श्रेणी में 95.4 फीसदी कट ऑफ रही।
विज्ञापन
एचपी सामान्य श्रेणी में 92.4, एससी के लिए 86.40, एसटी 83.2, सिंग्ल गर्ल चाइल्ड 87.8, दिव्यांग की 64.6 कटऑफ रही। जम्मू कश्मीर माइग्रेंट श्रेणी में 70.8 फीसदी, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के बच्चों के लिए आरक्षित सीट के लिए 76.2 फीसदी और नॉन सब्सिडाइज्ड ओपन सीट के लिए कट ऑफ 89.2 फीसदी रही। निदेशक ने कहा कि पहली प्रवेश मेरिट संस्थान और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलोड की गई है।
विज्ञापन