फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla Declaed B.Ed. Entrance Exam Result

बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, हफ्ते में मेरिट सूची

Fri, 10 Aug 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Aug 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla Declaed B.Ed. Entrance Exam Result

प्रदेश विश्वविद्यालय ने इससे संबद्ध सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 24 जुलाई को हुई थी। रिजल्ट शुक्रवार को विवि की वेबसाइट और पोर्टल पर उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रदेश के 15 शहरों में बनाए परीक्षा केंद्रों में 12,640 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


परिणाम घोषित होने के बाद अब एक सप्ताह में विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा श्रेणीवार प्रवेश मेरिट जारी करेगी। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग कमेटी पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत एक सप्ताह में ऑनलाइन अभ्यर्थियों को अपनी च्वॉयस के कॉलेज भरने का मौका देगी। यह प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांक आधार पर भरना होगा। 
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना वीरवार को देर शाम तक बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसे शुक्रवार को अभ्यर्थी वेबसाइट और लॉगइन से देख सकेंगे। श्रेणीवार मेरिट एक सप्ताह में जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पसंद के कॉलेज भरकर काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरिट पर मिलेगी सरकारी संस्थानों में सीट आवंटन : प्रो. नयन 
विवि के शिक्षा विभाग के प्रोफेसर और बीएड प्रवेश एवं काउंसलिंग कमेटी समन्वयक प्रो. नयन सिंह ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन के बाद मेरिट पर काउंसलिंग कमेटी पहले विवि के शिक्षा विभाग और धर्मशाला स्थित शिक्षा विभाग के बीएड संस्थान के लिए सीटों का आवंटन करेगी। उसके बाद विवि की अकादमिक शाखा से मान्यता प्राप्त कॉलेजों और उसके लिए तय सीटों का ब्योरा लेकर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरा की जाएगी। 


कोर्ट से निजी कॉलेज मान्यता की स्थिति साफ होने की उम्मीद 
विवि से संबद्ध निजी कॉलेजों के कोर्ट के विचाराधीन मान्यता और सीटों के मामले पर इसी सप्ताह फैसला आने की उम्मीद है। उसके बाद ही विवि की अकादमिक ब्रांच तय करेगी कि नए सत्र में किन कॉलेजों को बैच बैठाने की अनुमति मिलेगी। पूर्व में विवि से संबद्ध दो सरकारी और 73 निजी कॉलेज संचालित किए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed