फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu shimla close BJMC course from this session

एचपीयू में ये कोर्स बंद, सीयू नहीं लेगा पांच विषयों की प्रवेश परीक्षा

Thu, 09 May 2019 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 May 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
hpu shimla close BJMC course from this session
फाइल फोटो

एचपीयू में लंबे अरसे से चल रहे बीजेएमसी कोर्स को बंद कर दिया गया है। नए सत्र में बैच नहीं बैठेगा। इधर, सीयू ने पांच कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा बंद करने का फैसला लिया है। इनमें एमए संस्कृत, एमएससी सीबीबी, एमएलआईबी, एमए न्यू मीडिया और एमए एजूकेशन शामिल है। इन कोर्सों में कोर्स में घट रही रुचि और नाममात्र आए आवेदनों को देखते हुए एचपीयू और सीयू ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


एचपीयू में पहले से चल रहे एमजेएमसी कोर्स का ही बैच बैठेगा। इसमें 30 सीटें भरी जाएंगी। इस कोर्स को यूजीसी के दिशा निर्देशों के बाद नाम बदल कर एमए इन जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन रखा जाएगा। इसके लिए डिपार्टमेंटल काउंसिल और अकादमिक काउंसिल की स्टेंडिंग कमेटी से मंजूरी मिल चुकी है, अब इसे ईसी से मंजूरी मिलना बाकी है।
विज्ञापन


कोर्स का नाम बदल जाने के बाद छात्र छात्राओं को एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन की डिग्री मिलेगी। पत्रकारिता विभाग के चेयरमैन डॉ. शशिकांत शर्मा ने माना कि विभाग में चल रहे डिप्लोमा कोर्स में बीते सत्र में भी बीस सीटों के लिए सिर्फ चार से पांच ही आवेदन आए थे। इसी कारण इस कोर्स को बंद करने का निर्णय लेना पड़ा है। इधर, सीयू में पांच विषय में 50 से कम ही आवेदन आए हैं, जिसके चलते प्रवेश परीक्षा रद्द की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन विषयों में आदेवन करने वाले अभ्यर्थियों की सिर्फ दस्तावेजों की जांच होगी और उसकी मेरिट के आधार पर कट लिस्ट जारी की जाएगी। पांच विषयों में दो विषय में तो सीटों से कम ही आवेदन आए हैं। जिससे साफ जाहिर है कि जिसने आवेदन किया है, उस सभी छात्रों को दाखिला मिल जाएगा। उधर, सीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि कम आवेदन आने के चलते पांच विषयों की प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाएगी।

विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र इक्डोल में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में पत्रकारिता के पीजी कोर्स का नया बैच नहीं बिठाया जा सका था। यूजीसी और यूजीसी के डिस्टेंस एजूकेशन ब्यूरो( डेब)  ने पत्रकारिता के करवाए जा रहे कोर्स के नाम पर आपत्ति दर्ज कर की थी और इसका नाम बदलकर एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन करने को कहा था।

जिसकी प्रक्रिया चल रही है। इससे उम्मीद है कि इक्डोल के इस बार बैठने वाले बैच में पीजी कोर्स नए नाम से फिर से शुरू हो जाएगा। जिससे प्रदेश भर से दूरवर्ती शिक्षा मोड से कोर्स करने वाले छात्र छात्राओं को सुविधा मिल जाएगी। 

जिन अभ्यर्थियों ने एमए शिक्षा, एमए संस्कृत, एमएससी सीबीबी (कंपयूटेशनल बायोलॉजी एंड बायोइंफार्मेटिक्स), एमए न्यू मीडिया विषय में दाखिले के लिए आवेदन किया है, उन्हे स्नातक की मार्क्सशीट 30 मई तक जमा करवानी होगी।

विषय                          सीटें                  आवेदन
एमए संस्कृत               30                        33
एमएससी सीबीबी         30                        45
एमएलआईबी              30                         13
एमए न्यू मीडिया         30                         32
एमए एजूकेशन            30                        13

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed