फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu shimla changed the address of official website

एचपीयू ने बदला साइट का पता, कॉलेजों को नहीं दी जानकारी

Thu, 14 Mar 2019 02:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Mar 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
hpu shimla changed the address of official website

एचपीयू ने एग्जाम वेबसाइट का पता तो बदल दिया है, लेकिन इसकी जानकारी कॉलेजों को नहीं दी गई है। इस कारण कॉलेज अपने लॉगइन से पुरानी वेबसाइट पर रिकॉर्ड अपडेट करते रहे, मगर रिकॉर्ड में यह दर्ज नहीं हुआ।

विज्ञापन


विवि के परीक्षा विंग को ऑनलाइन करने के लिए ईआरपी प्रोजेक्ट (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) के तहत परीक्षा रिकॉर्ड और कॉलेजों को ऑनलाइन किया गया है। अब विवि ने डीआईटी के सर्वर से ईआरपी सर्वर पर शिफ्ट किया है। इससे एग्जाम वेबसाइट यूआरएल (यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर) का पता बदल गया है। 
विज्ञापन


कॉलेजों को इसकी जानकारी न होने से कॉलेज पुरानी वेबसाइट पते से ही लागइन कर एंट्री और अवार्ड अपलोड कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद अब विवि हरकत ने कॉलेजों को नई वेबसाइट का पता भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजी डिग्री कोर्स में 2013 से 2016 तक पंजीकृत कॉलेज छात्रों का रिकॉर्ड अपडेट करने में दिक्कत हो रही थी। 2017 के बाद के छात्रों को नए ईआरपी के सर्वर पर ही पंजीकृत किया गया है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि जांच में पाया गया कि कॉलेज पुराने यूआरएल (एग्जाम वेबसाइट) पते से ही लॉगइन कर रहे थे। उन्होंने सभी प्राचार्यों को सूचित किया है कि वे नए यूआरएल (यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर) के लिए बनाए एग्जाम वेबसाइट पते www.hpuniv.co.in को लॉगइन करें।  


विवि की वेबसाइट में दिया है लिंक : मुकेश 
विवि के कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज और ईआरपी प्रोजेक्ट के सदस्य मुकेश शर्मा ने कहा कि पूर्व में डीआईटी के सर्वर इस्तेमाल हो रहा था, जिसमें www.hpuniv.hp.gov.in पता था। अब ईआरपी प्रोजेक्ट के सर्वर प्रयोग होने लगा है तो ईआरपी वेबसाइट पता www.hpuniv.co.in हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed