उपचुनाव के चलते एचपीयू ने बदली परीक्षाओं की तारीख, यहां देखें नया शेड्यूल
एचपीयू ने पच्छाद और धर्मशाला में विधानसभा उपचुनाव और मतगणना की चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। इसमें 21 और 24 अक्तूबर को होने वाली परीक्षाओं की तारीख बदली गई है।
जिन परीक्षाओं का पहले से तय शेड्यूल में क्लैश हो रहा था, उसमें भी आवश्यक बदलाव कर नई तिथि जारी की गई है। परीक्षाओं की तारीख, विस्तृत जानकारी और नया शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विवि 18 अक्तूबर से प्रदेश के 153 परीक्षा केंद्रों में स्नातक डिग्री के नए, पुराने सेमेस्टर और ईयर सिस्टम के तहत सेमेस्टर अंत और अनुपूरक परीक्षाएं ले रहा है। इनमें प्रदेश के हजारों विद्यार्थी अपीयर होंगे।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि उपचुनाव के लिए मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को देखते हुए परीक्षा का शेड्यूल बदला गया है। विवि ने 21 और 24 अक्तूबर की परीक्षा स्थगित कर इसे नवंबर के पहले सप्ताह में करवाने का फैसला लिया है।
इनकी परीक्षा तिथियों में भी किया है बदलाव
बीए, बीएससी और बीकॉम के सेमेस्टर सिस्टम के तहत पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर, पांचवें सेमेस्टर की रेगुलर परीक्षाएं, जबकि यूजी में पिछले सत्र से लागू ईयर सिस्टम के तहत प्रथम वर्ष के कंपार्टमेंट वाले परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षाएं भी 18 अक्तूबर से होंगी।
विवि ने शास्त्री, ओटीएमआईएल, बीएएमएस और बीएचएमएस के साथ प्राक शास्त्री के अलावा बीबीए और बीसीए, बीएफए जैसे यूजी डिग्री कोर्स की तिथियों में भी बदलाव किया है। इसे विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसमें बदलकर तय नई परीक्षा तिथियों को दिया गया है।