एचपीयू ने रद्द की ये प्रवेश परीक्षा, एक किताब से ही डाल दिए थे 79 प्रश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विश्वविद्यालय ने 23 मई को ली गई एमकॉम की प्रवेश परीक्षा विवाद के बाद रद्द कर दी है। यह परीक्षा अब नए सिरे से होगी। नई तारीख का एलान जल्द ही होगा। एचपीयू ने सोमवार को परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा के लिए पुराने अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। करीब एक हजार छात्रों ने एमकॉम की प्रवेश परीक्षा दी थी।
प्रदेश विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के एमकॉम बैच के लिए 23 मई को प्रवेश परीक्षा ली गई थी। आरोप है कि इस प्रवेश परीक्षा में एक वरिष्ठ प्रोफेसर की किताब से ही 100 में से 79 सवाल डाले दिए गए थे।
जांच को बनाई थी कमेटी
एसएफआई की विवि इकाई ने प्रश्नपत्र और प्रोफेसर की किताब सहित पूरा रिकॉर्ड लेकर कुलपति और कुल सचिव का घेराव किया था। छात्र संगठन का आरोप था कि परोक्ष रूप से यह प्रश्नपत्र लीक होने का मामला है। मामले की जांच को विवि ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई। कमेटी ने जांच में आरोप सही पाए। इसके बाद विवि ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया
छात्रों के आरोपों के बाद विवि प्रबंधन ने कमेटी गठित कर जांच करवाई। नैतिकता और परीक्षा संचालन प्रक्रिया पर छात्रों का विश्वास बना रहे, इसके लिए एमकॉम की प्रवेश परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। परीक्षा नए सिरे से होगी। इसकी तारीख जल्द जारी की जाएगी। - प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान, कुलपति एचपीयू