{"_id":"5d4fbf558ebc3e6cfd18a3fd","slug":"hpu-shimla-bed-counselling-second-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: दूसरे चरण में 1800 बीएड सीटों का आवंटन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला: दूसरे चरण में 1800 बीएड सीटों का आवंटन
Sun, 11 Aug 2019 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू से संबद्ध बीएड कॉलेजों की काउंसलिंग के पहले चरण में 7423 में से 4000 सीटों के आवंटन के बाद सिर्फ 2170 ने ही फीस जमा करवाकर विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश लिया है। पहले चरण में 1800 अभ्यर्थियों को श्रेणी और मेरिट पर सीट आवंटन कर दिया है। दूसरे चरण में 4886 ने ऑनलाइन सीट आवंटन को कॉलेज की ऑप्शन पर आवेदन किया था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी विवि के एडमिशन पोर्टल पर डाली गई है। 1800 सीटों पर चयनित अभ्यर्थियों को 13 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा करवाने का समय दिया है। इसके बाद तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इस समयसीमा में यदि कोई अभ्यर्थी आवंटित सीट के बावजूद किसी अन्य कॉलेज में प्रवेश लेना चाहेगा तो वह ऑनलाइन कॉलेज अपग्रेड करने की ऑप्शन पर ऐसा कर सकेगा।
विज्ञापन
तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए हर कॉलेज में रखी गई सीटों के खाली रहने पर उसे राज्य के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य श्रेणी में बदलने का फैसला भी हो जाएगा। तीसरे चरण की काउंसलिंग में बीएड में प्रवेश के लिए 13 अगस्त के बाद ऑनलाइन आवेदन को पोर्टल खुलेगा। जिन अभ्यर्थियों ने अपनी श्रेणी गलत भरी है, वे उसमें सुधार भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विवि के कंप्यूटर सेंटर के इंचार्ज मुकेश शर्मा ने कहा कि दूसरे वरण की काउंसलिंग में सीट आवंटन की सूची जारी कर दी है। इसे छात्रों को उनके लॉगइन के माध्यम से सूचित भी कर दिया गया है। जिन्हें सीटें आवंटित की जा चुकी हैं, वे अपनी मर्जी के कॉलेज बदलना चाहे तो उन्हें यह मौका भी दिया जाएगा। बाहरी राज्यों के लिए आरक्षित सीटें भी कनवर्ट कर दी जाएंगी।