फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU SHimla B.Ed seats

बीएड कॉलेजों में इस बार भी खाली रह जाएंगी सैकड़ों सीटें

Sat, 12 Aug 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 12 Aug 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
HPU SHimla B.Ed seats

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में इस बार भी आर्ट्स और मेडिकल की सैकड़ों सीटें खाली रह जाना तय है। इन दिनों विवि में चल रही बीएड की काउंसलिंग में मेडिकल में 676 सीटें खाली रह गई हैं। जबकि कला संकाय की शुक्रवार तक हुई प्रक्रिया में 2045 ही सीटें भर पाईं।

विज्ञापन


नॉन मेडिकल की सीटों में छात्रों ने सबसे अधिक रुचि दिखाई है। इसमें महज 129 सीटें ही खाली बची हैं। बीएड की यह प्रवेश प्रक्रिया तय शेडयूल के मुताबिक शनिवार तक ही चलेगी। लेकिन 13 को भी इसे जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


बीएड काउंसलिंग कमेटी ने सभी कॉलेजों और प्रवेश पाने वाले छात्रों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि 14 अगस्त तक संबंधित कॉलेज में छात्र रिपोर्ट करें और हर हाल में 16 अगस्त से बीएड के नए बैच का सत्र शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड काउंसलिंग कमेटी के समन्वयक प्रो. नयन सिंह ने बताया कि मेडिकल की कुल 1781 सीटों में से 28, 29, 30 जुलाई को हुई काउंसलिंग प्रक्रिया में 1105 सीटें भरी गई हैं, जबकि नॉन मेडिकल की एक से चार अगस्त तक हुई काउंसलिंग में कुल 1874 में से 1745 सीटें भरी गईं।

कला संकाय की चल रही काउंसलिंग में कुल 3545 सीटों में से 2375 सीटें शुक्रवार को भरी जा चुकी थीं। शनिवार को भी आर्ट्स के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसके लिए 966 उम्मीदवारों को बुलाया गया है।


13 अगस्त को 6 से 12 तक वेटिंग में जिनका फार्म रहा है, उन्हें प्रवेश का मौका दिया जाएगा। इससे जाहिर है कि आर्ट्स में सबसे अधिक सीटें खाली रहेंगी। विवि से संबद्ध 75 कॉलेजों के लिए कुल 7200 सीटें हैं। इनके लिए 11,984 छात्र पात्र थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed