फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla B.Ed. Admission Merit list

एचपीयू इस दिन जारी करेगा बीएड प्रवेश परीक्षा की मेरिट

Sun, 19 Aug 2018 01:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 19 Aug 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla B.Ed. Admission Merit list

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय  21 अगस्त तक बीएड प्रवेश परीक्षा की मेरिट जारी कर देगा। एचपीयू की प्रवेश परीक्षा शाखा से मेरिट सूची जारी होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। प्रदेश विवि से संबद्ध निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग होनी है। 

विज्ञापन


काउंसलिंग कमेटी ने बीएड कॉलेजों से पोर्टल तैयार करने को आवश्यक ब्योरा मांगा था। इसमें 60 से अधिक कॉलेजों ने वर्तमान में कॉलेज को अलॉट की गई सीटों के साथ कॉलेज का नाम-पता, टेलीफोन नंबर, ई-मेल आईडी सहित दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी अपने लॉगइन के माध्यम से निजी और सरकारी कॉलेजों की जानकारी और सीटों का ब्योरा देख सकेंगे। इसी आधार पर पांच-पांच कॉलेजों की च्वाइस दे सकेंगे। बीएड प्रवेश कमेटी के समन्वयक प्रो. नैन सिंह ने माना कि जल्द पोर्टल पर जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इस पर अंतिम फैसला ऑनलाइन काउंसलिंग कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शेडयूल जारी करने सहित अन्य अहम फैसले लिए जाएंगे। विवि की अकादमिक ब्रांच से बीएड कोर्स चलाने को इस सत्र में मान्यता प्राप्त निजी कॉलेजों और आवंटित सीटों का ब्योरा मांगा है।

इसके आते ही पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा। पिछले सत्र तक विवि से संबद्ध दो सरकारी और 73 निजी कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स संचालित किया जा रहा था। अब न्यायालय और सरकार से कितने कॉलेजों को मंजूरी मिलती और कितनी सीटों के लिए मंजूरी मिलेगी, उसी के मुताबिक काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

प्रदेश विश्वविद्यालय में 19 से 21 अगस्त तक एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग शुरू होगी। सुबह दस बजे विवि के सभागार में काउंसलिंग शुरू होगी। तीन दिन तक चलने वाली काउंसलिंग के लिए दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों को बुलाया है।


इसी के मुताबिक विवि से संबद्ध निजी और सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में खाली एमबीबीएस और बीडीएस की सीटें भरी जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed