फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla asks application to fill vacant seats of BDA, BAMS

बीडीए, बीएएमएस की खाली सीटें भरने के लिए एचपीयू शिमला ने मांगे आवेदन

Sat, 13 Feb 2021 08:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Feb 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla asks application to fill vacant seats of BDA, BAMS
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने डेंटल, बीएएमएस और बीएचएमएस की खाली सीटें भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा ने इसके लिए पोर्टल खोल दिया है। बीडीएस कोर्स की खाली सीटों के लिए 14 फरवरी तक पोर्टल खुला रहेगा। बीएएमएस और बीएचएमएस के लिए 17 फरवरी तक पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।

विज्ञापन


बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने बीडीएस और आयुष मंत्रालय के निर्देश पर बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा की पात्रता शर्त में 10 परसेंटाइल प्राप्तांक की छूट दी गई है। इस फैसले को एचपीयू ने भी लागू कर दिया है। इसके बाद अब जो अभ्यर्थी नीट परीक्षा में कम अंक ले पाए हैं, वे भी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। बीडीएस की खाली सीटों के लिए काउंसलिंग के स्पेशल मापअप राउंड में 10 परसेंटाइल कम अंक वाले भी hp.online-counciling.co.in, बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स में प्रवेश के लिए hpuniv.ac.in में दिए पोर्टल के लिंक के माध्यम से 17 फरवरी तक ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी दोबारा आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


कहां, कितनी सीटें खाली
प्रदेश विवि से संबद्ध गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज शिमला में दो सीटें खाली हैं। निजी कॉलेजों में स्टेट कोटे की 32, मैनेजमेंट कोटे की 60 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इनमें हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में मैनेजमेंट की 12, भुजिया नालागढ़ में स्टेट कोटे की 5, मैनेजमेंट की 23, हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस पांवटा साहिब में स्टेट कोटे की 27 और मैनेजमेंट की 25 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएएमएस और बीएचएमएस की खाली सीटें
पीजी आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला में बीएएमएस की 6, शिवा कॉलेज बिलासपुर में ऑल इंडिया कोटे की 6 और स्टेट कोटे की 46, अभिलाषी कॉलेज चैलचौक मंडी में स्टेट कोटे की 14, आल इंडिया कोटे की 22 सीटें खाली हैं। होम्योपैथी कॉलेज सोलन में स्टेट कोटे की 40 और आल इंडिया कोटे की 7 सीटें खाली हैं।

कृषि विवि में तीसरे चरण की काउंसलिंग 16 को

वहीं, चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में रिक्त सीटें भरने के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 16 फरवरी को होगी। इस दौरान विज्ञान महाविद्यालय में बीएससी लाइफ साइंस, फिजिकल साइंस और कम्यूनिटी महाविद्यालय में बीटेक (फूड टेक्नालॉजी) की खाली सीटें भरने के लिए यह काउंसलिंग होगी। संयुक्त निदेशक डॉ. हृदयपाल सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय से जानकारी ले सकते हैं। कम्यूनिटी महाविद्यालय में बीएससी ऑनर्स की भी कुछ सीटें खाली हैं, जिन्हें भी तीसरे चरण की काउंसलिंग से भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed