फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla apply online for Post graduate 1st Semester Exams

विवि ने खोला ऑनलाइन पोर्टल, इस तारीख तक करें आवेदन

Wed, 03 Oct 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Oct 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla apply online for Post graduate 1st Semester Exams

विश्वविद्यालय ने पीजी की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बाद अब प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने के लिए सोमवार से विवि का एग्जाम का पोर्टल खोल दिया है। इसी पोर्टल के माध्यम से प्रदेश भर के पीजी कोर्स में प्रवेश लेने और प्राइवेट डिग्री करने वाले प्रथम सेमेस्टर के नए छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म भरने होंगे। 

विज्ञापन


परीक्षा फार्म भरने को 18 अक्तूबर बिना लेट फीस के अंतिम तिथि तय की गई है। तय तिथि तक ही सभी छात्र छात्राओं को परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें परीक्षा की फीस भी ऑनलाइन ही भरी जानी है। प्रदेश भर में पीजी कोर्स में विवि कैंपस सहित औसतन 25 हजार तक छात्र -छात्राएं प्रवेश लेते हैं। इन सभी को इस बार प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे जाने की अनिवार्य शर्त रखी गई है। 
विज्ञापन


पहले से पीजी कोर्स में प्रवेश पा चुके छात्र-छात्राओं को तीसरे और रि-अपीयर के दूसरे, चौथे सेमेस्टर के परीक्षा फार्म पहले की तरह से ऑफलाइन भरने हैं। इसकी प्रक्रिया भी इन दिनों चल रही है। इसमें प्राइवेट, इक्डोल और रेगुलर सभी छात्र छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें भी 18 अक्तूबर तक ही परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि पीजी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने के लिए एग्जाम पोर्टल खोल दिया गया है। छात्र अब 18 अक्तूबर तक परीक्षा फार्म भरने होंगे।

बढ़ी यूजी परीक्षा फार्म भरने की तिथि

HPU Shimla apply online for Post graduate 1st Semester Exams

विश्वविद्यालय ने यूजी के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को भी आठ अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। यूजी के रि-अपीयर परीक्षा फार्म भरने की विवि की ओर से बढ़ाई गई दरों के इस बार से वसूले जाने के छात्र संगठनों के विरोध के बाद विवि प्रशासन ने रि-अपीयर की पुरानी फीस दरें ही लिए जाने के फैसले के बाद अब परीक्षा फार्म भरने को यह समय सीमा बढ़ाई है। छात्रों को कई दिनों तक बढ़ाई दरों के ही चालान जेनरेट होते रहे। अब जबकि पुरानी दरों के चालान जेनरेट हो रहे हैं, तो छात्र रि-अपीयर के परीक्षा फार्म भी भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed