फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla apply online for PG Diploma Courses

HPU: इन डिप्लोमा कोर्स के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

Sat, 03 Jun 2017 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 03 Jun 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
HPU Shimla apply online for PG Diploma Courses

एचपीयू के पीजी डिग्री कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद अब विवि के पीजी डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई है। जल्द ही विश्वविद्यालय के अपने एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विवि कंप्यूटर सेंटर जल्द इस पर ऑनलाइन फार्म अपलोड कर देगा। 

विज्ञापन


डिप्लोमा और सर्टिफि केट कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून तय की गई है। विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा और कं प्यूटर सेंटर के इंचार्ज मुकेश कुमार ने कहा कि छात्र एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें। इससे प्रदेश भर के छात्रों को आवेदन करना और आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन


विवि की ओर से करवाए जाने वाले डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स से संबंधित अधिसूचना विवि की वेबसाइट  www.hpunivinic.in पर उपलब्ध रहेगी। वहीं, आनलाइन आवेदन के लिए विवि के बनाए गए पोर्टल  admissions.hpushimla.in पर फार्म और विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी। मुकेश कुमार ने कहा कि विवि इस बार हर कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षित वर्ग को चुकानी होगी इतनी फीस

HPU Shimla apply online for PG Diploma Courses

विवि में चलाए जा रहे इन डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन के साथ अनारक्षित वर्ग के छात्रों को 500, जबकि आरक्षित वर्ग एससी, एसटी, अंत्योदय और आईआरडीपी के छात्रों को 250 रुपये फीस चुकानी होगी।  

मेरिट आधार पर ही होगा इन कोर्स में प्रवेश 
एचपीयू के इन डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में पिछली परीक्षाओं की मेरिट के आधार पर ही सीटें भरी जाएंगी। इन कोर्स में डिप्लोमा इन भोटी, योग, पापुलेशन स्टडीज, ट्राइबल स्टडीज, पीजी डिप्लोमा इन पॉलीमर साइंस, एप्लाइड एनालिटिकल केमिस्ट्री, वूमैन डेवलपमेंट स्टडीज, गाइडेंस काउंसलिंग एंड एडल्ट एजूकेशन, सर्टिफिकेट डिप्लोमा/एडवांस डिप्लोमा इन फ्रेंच, जर्मन, रशियन और भोटी। 

डिप्लोमा इन दीन दयाल उपाध्याय थॉट, एम ए/एमएससी (स्टेटेटिक्स )पीजी डिप्लोमा इन साइबर क्राइम, प्रोसिक्यूशन एंड डिफेंस, पीजी डिप्लोमा इन बायो इंफार्मेटिक्स, सर्टिफिकेट कोर्स इन टूरिस्ट गाइड, पेंटिंग, डांस, वोकल और इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक और सर्टिफिकेट कोर्स इन ड्रामा शामिल हैं। 

11 जून को ही होगी बी टैक आईटी और सीएसई की प्रवेश परीक्षा 
विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इन्फॉर्मेशन टेकभनोलॉजी(यूआईआईटी) के बी टैक इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और बी टैक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स के लिए पूर्व निर्धारित की गई तिथि 11 जून को ही प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए जल्द विवि के एडमिशन पोर्टल पर रोलनंबर और अन्य जानकारी उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed