बीएमएस और बीएचएमएस में प्रवेश के लिए 20 दिसंबर तक आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू शिमला की प्रवेश परीक्षा शाखा ने बीएमएस और बीएचएमएस में नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके मुताबिक नीट (यूजी)-2020 पास अभ्यर्थी पात्र होंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि 10 से 20 दिसंबर तक एडमिशन पोर्टल के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले आवेदन के आधार पर 24 दिसंबर को स्टेट मेरिट जारी कर दी जाएगी। 29 दिसंबर को कॉलेजों को सीट आवंटन की सूची जारी होगी। काउंसलिंग कमेटी ने साफ किया है कि विवि से संबद्ध आयुर्वेदिक और होम्योपैथी कॉलेजों का सीट आवंटन तभी होगा, जब सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन से सीट भरे जाने की अनुमति होगी। काउंसलिंग और प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।
राजीव गांधी स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला कांगड़ा में बीएमएस की 75 सीट, बिलासपुर के शिवा आयुर्वेदिक कॉलेज में 60 सीट स्टेट और ऑल इंडिया कोटा के 85 : 15 के अनुपात में भरी जाएगी। अभिलाषी चैलचौक संस्थान की 60 आयुर्वेदिक कोर्स की सीट ऑल इंडिया और स्टेट कोटा के 75 : 25 के अनुपात में भरी जाएंगी। कुमारहट्टी की सीट को स्टेट और ऑल इंडिया कोटो में 85 : 15 के अनुपात में भरा जाना है।