फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU shimla announced the results of the entrance test of the Law course on same day

एचपीयू ने एक ही दिन में विधि कोर्स की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर बनाया रिकॉर्ड

Sat, 22 Jun 2019 09:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jun 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
HPU shimla announced the results of the entrance test of the Law course on same day

चपीयू ने विवि के सबसे बड़े विधि विभाग में तीन वर्षीय विधि कोर्स की परीक्षा का परिणाम एक दिन में ही घोषित कर रिकॉर्ड बनाया है। शनिवार को सुबह के सत्र में परीक्षा हुई। चेकिंग कर शाम को साढ़े पांच बजे परिणाम घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर विधि विभाग की 210 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। तीन जुलाई को काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील देष्टा ने बताया कि परिणाम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है।
विज्ञापन


इसमें कुल आवेदनकर्ता रहे 519 छात्रों में से 358 परीक्षा में अपीयर हुए। देष्टा ने बताया कि इस सेंट्रलाइज्ड परीक्षा से विवि के विधि विभाग की 210 सीटें भरी जानी हैं। धर्मशाला रिजनल सेंटर की 80 सीटें भी मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए रिजनल सेंटर अलग से काउंसलिंग करेगा। पहले विधि कोर्स की प्रवेश परीक्षा 20 मई को तय थी। 19 मई को लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के चलते परीक्षा की तिथि को बदलकर 22 जून तय किया गया था।
 

Trending Videos

हिमाचल को मिले आठ एपीआरओ

डीएस प्रो. अरविंद कालिया ने बताया कि सत्र प्रवेश प्रक्रिया तय समय से पूरी करने के लिए एक दिन में ही रिजल्ट घोषित किया गया। कुलपति के आदेशानुसार शनिवार को ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम विवि की वेबसाइट www.hpuniv.ac.in पर भी उपलब्ध करवाया है। एमएमएस से भी सूचना दे दी है।

वहीं राज्य लोकसेवा आयोग ने शनिवार को सहायक लोक संपर्क अधिकारियों का परिणाम घोषित कर दिया है। 18 से 20 जून तक हुए पर्र्सनैलिटी टेस्ट में तरजीव कुमार शर्मा, अजय कुमार बन्याल, जयप्रकाश शर्मा, चंदन आनंद, उपमा ठाकुर, हेमंत कुमार, नितेश कुमार और संजय कुमार सैनी का चयन हुआ है। आयोग की सचिव राखिल काहलों ने बताया कि सरकार को चयनित उम्मीदवारों की सिफारिश भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed