HPU: एंट्रेस एग्जाम से पांच दिन पहले जनरेट हो जाएंगे एडमिट कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में एंट्रेस एग्जाम का दौर शुरू हो गया है। एंट्रेस एग्जाम के लिए तय तारीख से पांच दिन पहले ही एचपीयू के एडमिशन पोर्टल पर एडमिट कार्ड अपलोड हो जाएंगे। इन्हें छात्र तय पांच दिन के भीतर डाउनलोड कर सकते है। इसकी मोबाइल नंबर पर एसएमएस और ई-मेल से सूचना भी दी जा रही है।
पहली बार एचपीयू ने प्रवेश प्रक्रिया को आवेदन से लेकर प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित होने तक ऑनलाइन किया है। इसके चलते इस बार लगभग हर प्रवेश परीक्षा आधारित पीजी कोर्स के लिए आवेदनकर्ताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुल मिलाकर 38614 छात्रों ने आवेदन किए।
इनमें 35 फीसदी छात्र और 65 छात्राएं हैं। एचपीयू की 31 मई से प्रवेश परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ये 21 जून तक चलेंगी। इस बार बीएड के लिए सबसे अधिक 12,801 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एचपीयूबीएस यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल में एमबीए कोर्स के लिए 2805 आवेदन आए है।
किस कोर्स की कब है प्रवेश परीक्षा
एचपीयूबीए (एमबीए) 11 जून, यूआईआईटी (सीएसई, आईटी) 11 जून, यूसीबीएस (बीसीए, बीबीए) 11 जून बॉयोटेक्नालॉजी बीएससी (बायोटेक, माइक्रो) 13 जून, आईआईएचएस के एमबीए ग्रामीण विकास 20 जून, एमएससी एनवायरनमेंट साइंस 19 जून, एमएफए 21 जून, पीजीडीडीएम 21 जून, कंप्यूटर साइंस एमटेक 17 जून, बीएड 5 जून। एमए सोशल वर्क, एमए इंग्लिश दो जून,
एमए शारीरिक शिक्षा एमपीएड 5 जून, साइकोलॉजी, इतिहास 6 जून, एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री सात जून, एमएससी गणित आठ जून, ग्रामीण विकास और योग दस जून, एलएलबी और एमएससी जूलॉजी 12 जून, एमकॉम/एमबीई 13 जून, एमए अर्थशास्त्र/ समाजशास्त्र 14 जून, एमए लोक प्रशासन / राजनीति शास्त्र 15 जून, एमएससी जियोग्राफी एमएड 16 जून, एमए हिंदी, संस्कृत 17 जून को प्रवेश परीक्षा होगी।
किस विषय के लिए कितने आवेदन
बीएड के लिए 12801, बीटेक सीएसई आईटी को 1626, बीबीए 377, एमबीए 2805, एमए अर्थशास्त्र 868, एमए इंग्लिश 652, एमए हिंदी 1134, एमए राजनीति शास्त्र 1203, एमकॉम 1859, एमएससी बॉटनी 1287, केमिस्ट्री 2021, एमएससी गणित 1885, एमएससी फिजिक्स 1480, एमएससी जूलॉजी 1114, एमसीए 958