{"_id":"5bbdf485867a55286f0b853f","slug":"hpu-shimla-admissions-for-bed-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी डिग्री कोर्स में पढ़े विषयों पर ही बीएड में प्रवेश दे रहा एचपीयू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूजी डिग्री कोर्स में पढ़े विषयों पर ही बीएड में प्रवेश दे रहा एचपीयू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 10 Oct 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू इस बार यूजी डिग्री कोर्स में पढ़े विषयों के कांबिनेशन के आधार पर अलग-अलग संकाय में बीएड में प्रवेश दे रहा है। अभ्यर्थियों की पात्रता देखी जा रही है। जो ये शर्तें पूरा नहीं कर पा रहे हैं, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में बाहर हो रहे हैं। वजह यह है कि यदि सब्जेक्ट कांबिनेशन को पूरा नहीं करते हैं तो बीएड के बाद टेट देने को पात्र नहीं होंगे। सैकड़ों ऐसे अभ्यर्थी भी हैं, जिन्होंने सब्जेक्ट कांबिनेशन सही न होने के बावजूद बीएड की है, मगर वे टेट नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में बीएड प्रवेश कमेटी ने बिना कांबिनेशन प्रवेश न देने का निर्णय लिया है। विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म भरते समय नई शर्त को लेकर सूचना सार्वजनिक कर दी थी। नई शर्त को दरकिनार कर प्रवेश परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी अब काउंसलिंग से बाहर हो रहे हैं। रोजाना एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थी बाहर हो रहे हैं। बुधवार को निजी बीएड कॉलेजों में मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग हुई। इसमें भी कई अभ्यर्थी निराश हो कर वापस लौटे।
विज्ञापन
जल्द समाधान करे विवि नहीं तो आंदोलन : एसएफआई
एसएफअई की विवि इकाई के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर और सचिव जीवन ठाकुर ने विवि प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सब्जेक्ट कांबिनेनशन की शर्त का समाधान जल्द न किया तो आंदोलन किया जाएगा। अधिसूचना में दो टीचिंग सब्जेक्ट की शर्त पूरा करने पर बीएड में प्रवेश देने की बात कही है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि 2013 में रूसा के तहत च्वॉयस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू किया था तो ऐसी कोई शर्त नहीं बताई गई थी। विवि ने इन छात्रों को डिग्री भी दी। अब नई शर्त लागू कर उन्हें काउंसलिंग से बाहर किया जा रहा है।
यह है पात्रता की शर्त
एचपीयू ने यूजी डिग्री कोर्स में स्कूलों में छठी से दसवीं तक पढ़ाए जाने वाले विषयों में से दो विषयों के संकायवार कांबिनेशन पूरे करने पर बीएड में प्रवेश के लिए पात्रता शर्त लागू की है। मेडिकल के लिए बॉटनी और जूलॉजी, नॉन मेडिकल के लिए मैथ और फिजिक्स, कला संकाय के लिए भाषा विषय के साथ छठी से दसवीं तक में पढ़ाए जाने वाले विषय में से एक विषय के साथ कांबिनेशन पढ़ा होना जरूरी किया है।
सीबीसीएस में चूंकि विषय पढ़ने की च्वायस थी तो इस कारण बीएड काउंसलिंग में आने वाले बहुत से अभ्यर्थी सब्जेक्ट कांबिनेशन की शर्त को पूरा ही नहीं कर रहे हैं। बीएड प्रवेश एवं काउंसलिंग कमेटी के समन्वयक प्रो. नैन सिंह ने माना कि कांबिनेशन की शर्त पूरी करने पर ही प्रवेश दिया जा सकता है।