फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU shimla 8 seats Vacant out of 50 for MEd.

एचपीयू में खाली रह गईं एमएड की 50 में से 8 सीटें

Tue, 23 Oct 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Oct 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
HPU shimla 8 seats Vacant out of 50 for MEd.

प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने एमएड कोर्स की सत्र 2018-20 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें विवि के विभाग की कुल 50 सीटों में सिर्फ 42 सीटें भरी गई हैं। इनमें भी अनुसूचित जाति की तय सीटों के लिए भी उम्मीदवार नहीं मिल पाए।

विज्ञापन


इस कारण पांच सीटें जनरल कोटे से कनवर्ट कर भरनी पड़ीं। शारीरिक रूप से अक्षम के कोटे की खाली रहीं तीन सीटों को भी सामान्य वर्ग के कोटे से भरा गया। शिक्षा विभाग की डीन प्रो. सुदर्शना राणा ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों की सूची विवि की वेबसाइट और पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन


तय शुल्क/फीस जमा करवाने के लिए 22 से 26 अक्तूबर तक पोर्टल खुला रहेगा। इस दौरान फीस जमा न हुई तो सीट को पुन: आवंटित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निजी कॉलेजों की सिर्फ  पांच सीटें भी भरी जा सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के मुताबिक ओपन फॉर आल वर्ग में 10, जनरल ओपन कोटे में 22, एससीए ओपन में दो, जनरल कोटे से एससीए की खाली रही पांच सीटें, जबकि पीडब्लूडी की खाली रही तीन सीटों को जनरल कोटे में कनवर्ट कर भरा गया है। उन्होंने कहा कि विवि के शिक्षा विभाग की विभिन्न श्रेणी की आठ सीटें अभी भी खाली रह गई है, वहीं दो निजी कॉलेजों की दर्जनों सीटें भी खाली रह गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed