फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: 154 centers set up in state for UG exam

एचपीयू शिमला: यूजी परीक्षा के लिए प्रदेश में बनाए 154 केंद्र

Mon, 05 Apr 2021 09:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Apr 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla: 154 centers set up in state for UG exam
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 17 अप्रैल से स्नातक डिग्री कोर्स की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होनी हैं। इन परीक्षाओं के लिए विवि प्रशासन ने प्रदेश भर में 154 केंद्र स्थापित कर दिए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में इस बार भी केंद्र और प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जाने हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पीजी परीक्षाओं की तर्ज पर घर के समीप परीक्षा देने की सुविधा दे सकता है। ऐसा तभी होगा, जब विद्यार्थी सुविधा देने की मांग करेंगे।

विज्ञापन

 
इस सुविधा से छात्र अपने घर के समीप किसी भी परीक्षा के केंद्र में परीक्षा दे सकेंगे। हालांकि अभी विवि प्रशासन को इस पर अंतिम फैसला लेना है। अगले दो से तीन दिनों में इसको लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। विवि प्रशासन कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों और संक्रमण के खतरे के बीच पहली बार यूजी के पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष के डेढ़ लाख छात्र और छात्राओं की परीक्षा करवाने जा रहा है। विवि प्रशासन और कॉलेजों के लिए परीक्षाओं के लिए एसओपी के जरिये पुख्ता परीक्षा व्यवस्था करने की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed