{"_id":"612a5bad8ebc3e79ce55afbf","slug":"hpu-shimla-10-pg-course-entrance-exam-results-declared-mba-exam-schedule-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: 10 पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, एमबीए परीक्षा शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला: 10 पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, एमबीए परीक्षा शेड्यूल जारी
Sat, 28 Aug 2021 09:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:22 PM IST
सार
एचपीयू ने इसके साथ ही एमसीए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर रेगुलर और प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की रि-अपीयर परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी की है। यह परीक्षाएं भी 13 सितंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमबीए की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 13 सितंबर से शुरू होंगी। एमबीए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर रेगुलर और प्रथम व तृतीय सेमेस्टर रि-अपीयर परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। एचपीयू ने इसके साथ ही एमसीए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर रेगुलर और प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की रि-अपीयर परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी की है। यह परीक्षाएं भी 13 सितंबर से शुरू होंगी। एलएलबी द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर रेगुलर व प्रथम, तृतीय व 5वें सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
10 पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी की आयोजित की गई प्रवेश परीक्षाओं में दस कोर्स के नतीजे घोषित कर दिए है। इनमें एमएससी भूगोल, एमएससी फिजिक्स, एमए. संस्कृत, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमसीए, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमबीए ग्रामीण विकास, एमएससी जूलॉजी, एमएससी बॉटनी और एमए इतिहास की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। अब तक घोषित किए परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलोड कर दिए गए हैं। छात्र इसे डाउनलोड भी कर सकते है।
विज्ञापन