फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu sca oath ceremony

एचपीयू एससीए ने ली शपथ, आधे से ज्यादा नदारद

Sun, 25 Sep 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 Sep 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
hpu sca oath ceremony

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर केंद्र (पीजी सेंटर) की एससीए का विवि सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने मेरिट आधार पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनी गई एससीए के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

विज्ञापन


इनमें एससीए अध्यक्ष नैना सांबर, उपाध्यक्ष ईरा सूद, महासचिव मनोज कुमार और संयुक्त सचिव पद पर नैंसी ठाकुर ने शपथ ग्रहण की। इसके अलावा एससीए के लिए मनोनीत किए गए अन्य सदस्यों ने भी समारोह में शपथ ग्रहण की। समारोह में कुल मनोनीत 73 एससीए सदस्यों में से दो दर्जन ने ही उपस्थिति दर्ज करवाई, बाकी नदारद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर कुलपति के अलावा प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान, अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा और विवि एससीए के सलाहकार अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव कुमार ने बारी बारी से कुलपति की मौजूदगी में एससीए पदाधिकारियों और मौजूद सदस्यों को शपथ दिलवाई। कुलपति ने नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर तथा इससे संबद्ध महाविद्यालयों में अनुशासन को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। अनुशासन का सख्ती से पालन करने के लिए कड़े प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने तीनों सक्रिय छात्र संगठनों, शिक्षकों और कर्मचारियों से विवि के विकास में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष विदेशों से विशेष तौर पर अफगानिस्तान से बहुत से छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए हमारे विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने आए हैं। इस अवसर पर प्रति-कुलपति ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि मनोनयन से चुनी गई एससीए से परिसर के शैक्षणिक माहौल में फर्क आया है। समारोह में प्रो. ममता मोक्टा ने मंच का संचालन किया।

ये हैं मनोनीत विभाग और फैकल्टी प्रतिनिधि सदस्य

नवगठित एससीए में मनोनीत हुए विभाग प्रतिनिधि सदस्य भी शामिल हैं, इनमें शपथ ग्रहण समारोह में कुछ मौजूद रहे। मनोनीत सदस्यों की सूची में इतिहास से डोलमा देवी, योगा से आरती शर्मा, लाइफ लांग लर्निंग से शिवानी ठाकुर, अर्थशास्त्र से डोलमा, एमबीई से मिशल मेहता, पीजीडीपीएस से शुभम ठाकुर, समाज शास्त्र से अभिषेक भागड़ा, पत्रकारिता विभाग से निरुपा

वर्मा, लोक प्रशासन से उपासना, साइकोलॉजी से विरंजना चौहान, राजनीति शास्त्र से सचिन चौहान, ट्राइबल स्टडीज से शुभम मेहता, पापुलेशन रिसर्च सेंटर से संगीता देवी, बायो साइंस बॉटनी से शैलजा चौहान, जूलॉजी से ममता कुमारी, बायोटेक से शिवानी बालयान, बायो साइंस से हिना कुमारी, एजूकेशन से कृतिका शर्मा, एमएड से पारुल, एमीएड से हैप्पी, एमए फिजिकल एजूकेशन

से दीपा शर्मा, विधि विभाग से मनोज कुमार, एचपीयूबीएस से आशीष कुमार ठाकुर, एमटीए से अमन ठाकुर, कामर्स से शिवानी शर्मा, हिंदी से अंजली कुमारी, इंग्लिश से नैंसी ठाकुर, संस्कृत से नीना कुमारी, परफार्मिंग आर्ट दिवांशी ठाकुर, विजुअल आर्ट से नेहा मेहता, गणित से अनिल कुमार, कैमिस्ट्री से अनीता देवी, फिजिक्स से क्वीना, कंप्यूटर साइंस से अभिषेक ठाकुर, भूगोल से

ईशिता कश्यप, इतिहास से पूनम कुमारी, लाइफ लांग लर्निंग से मनोज चौहान, अर्थशास्त्र से नेहा, एमबीई से मीनाक्षी वर्मा, समाज शास्त्र से लक्ष्मी, पत्रकारिता से संजीव कुमार, लोक प्रशासन से सौरभ भट्ट, साइकोलॉजी से पंखुड़ी, राजनीति शास्त्र से किरण, बायोलॉजी से महेंद्र सिंह, बायो साइंस से ईशिता मेहता, बायोटेक से ऐश्वर्या परमार, समिता कपूर, फिजिकल एजूकेशन से गायत्री


ठाकुर, एमए पीएच रमनकांत, लॉ से भुवनेश्वरी ठाकुर, एचपीयूबीएस से कृति कैलाश, एमटीए से ईरा सूद, कामर्स से तनुजा कुमारी, हिंदी से भारती, इंग्लिश से सविता कुमारी, संस्कृत से विपन कुमार परफार्मिंग आर्ट से लीना, विजुअल आर्ट से यशोधरा, गणित से धूमिता, कैमिस्ट्री से दीक्षा ठाकुर, फिजिक्स से रीता देवी, कंप्यूटर साइंस से ओशिन कश्यप, दीक्षा, भूगोल से नैना, लॉ से परमजीत कौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed