फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu rusa syllabus

एचपीयू ने जारी किया रूसा का नया सिलेबस

Fri, 05 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 05 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
hpu rusa syllabus

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश भर के कॉलेजों में यूजी कोर्स में सीबीसीएस रूसा को लागू किया है। एचपीयू ने दावा किया है कि यूजीसी के मुताबिक फर्स्ट सेमेस्टर के हर विषय का सिलेबस वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। हालांकि, तीसरे और चौथे सेमेस्टर का सिलेबस पुराना ही चलेगा।

विज्ञापन


यूजीसी ने यूजी डिग्री कोर्स के हर विषय के लिए सिलेबस तैयार किया है, जिसे यूजीसी की वेबसाइट के बाद एचपीयू की साइट पर भी शिक्षक देख सकते है। इस बार यूजी कोर्स के नए बैच में यूजीसी के मुताबिक ही हर विषय का सिलेबस पढ़ाया जा रहा है। सिलेबस अपडेट किए गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही सभी कॉलेजों को दिए गए सिलेबस के मुताबिक ही छात्रों को पढ़ाने के दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। बीते दिन विवि में हुई खेल एवं पाठ्योत्तर परिषद की बैठक में शरीक होने आए कॉलेज प्राचार्यों ने प्रमुखता से सिलेबस को साइट पर उपलब्ध करवाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएस प्रो. गिरिजा शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्राचार्यों के साथ हुई मुलाकात में सभी कॉलेजों को साइट पर सिलेबस उपलब्धता को लेकर सूचित कर दिया गया है। शिक्षकों को उसी के मुताबिक पहले सेमेस्टर की पढ़ाई करवाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed