{"_id":"57761f2f4f1c1b0b7279afd0","slug":"hpu-rusa-degree-with-both-grading-and-percentage-marks","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राप्तांक प्रतिशततता के साथ मिलेगी सीबीसीएस की डिग्री","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्राप्तांक प्रतिशततता के साथ मिलेगी सीबीसीएस की डिग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अब रूसा सीबीसीएस की डिग्री प्राप्त अंक प्रतिशतता के साथ देगा। एचपीयू ने रूसा सीबीसीएस के 2013 में शुरू बैच के छठे सेमेस्टर का परिणाम के घोषित करने के साथ डिग्री ग्रेड कार्ड में ही प्राप्तांक प्रतिशतता अंकित करने का दावा किया है। रूसा यूजी डिग्री ग्रेड कार्ड में प्राप्तांक प्रतिशत में न दिखाए जाने से स्टूडेंट्स को बाहरी प्रदेशों में प्रवेश लेने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
इस कारण अब विवि ने इस समस्या का समाधान करने का दावा किया है। अब यूजी रूसा सीबीसीएस डिग्री के विद्यार्थियों को जो ग्रेड कार्ड मिलेगा, उसमें सीजीपीए, ग्रेड प्वांइट के साथ प्राप्तांक प्रतिशत दर्शाए मिलेंगे। इससे स्टूडेंट्स बाहरी राज्यों के विश्वविद्यालयों में पीजी कोर्स में हिस्सा ले सकेंगे। छात्र संगठन भी लगातार इस मांग को उठा रहे थे।
विज्ञापन
अब विश्वविद्यालय अपने दावे के मुताबिक अंतिम सेमेस्टर पास करने वालों को प्राप्त प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेड कार्ड मुहैया करवाएगा। इस पर आने वाले दिनों में ही स्थिति साफ होगी। यदि ऐसा हुआ तो एचपीयू की रूसा की यूजी की डिग्री का अन्य विश्वविद्यालयों की डिग्री के साथ तुलनात्मक अध्ययन संभव होगा। यह अन्य विश्वविद्यालयों की मांग भी थी। छात्र ऐसे में वहां काउंसलिंग में हिस्सा ले पाएंगे। डिग्री क्यूमिलेटिव परसेंटेज के साथ मिल पाएगी।
विज्ञापन
फार्मूला तैयार, मंजूरी का इंतजार: डा. नेगी
परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने माना कि छात्रों और अन्य विश्वविद्यालयों की पीजी प्रवेश के लिए क्यूमिलेटिव परसेंटेज डिग्री के मामले का हल जल्द होगा। इसके लिए फार्मूला तय किया है। इसके मुताबिक ग्रेड कार्ड में क्यूमिलेटिव परसेंटेज प्रिंट करने की प्रक्रिया को संबंधित कमेटी और प्रशासन की मंजूरी के लिए रखा जाना है। छात्रों को प्रिंट ग्रेड कार्ड जल्द मिलने शुरू हो जाएंगे।
यह है क्यूमिलेटिव परसेंटेज निकालने का फार्मूला
सीजीपीए के आधार पर क्यूमिलेटिव परसेंटेज निकालने के लिए (सीजीपीए *11-12) फार्मूला लगाया जाएगा। उदाहरण के लिए किसी छात्र ने यूजी डिग्री में 9.5 सीजीपीए प्राप्त किए तो इस फार्मूला के आधार पर उसने डिग्री को 92.5 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया है।