फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu proposal for MA in Police Administration

एचपीयू शुरू करेगा एमए पुलिस प्रशासन कोर्स

Thu, 07 Jul 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Jul 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
hpu proposal for MA in Police Administration
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय जल्द पुलिस प्रशासन में स्नताकोत्तर डिग्री कोर्स शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स के तैयार सिलेबस को मंगलवार को विवि में हुई एकेडमिक काउंसिल की स्टैंडिंग कमेटी से मंजूरी भी मिल चुकी है। विश्वविद्यालय इसी सत्र से इस नए कोर्स को शुरू करने की पूरी तैयारी में है। कोर्स पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह में शुरू किया जाना है।

विज्ञापन


इस कोर्स में कुल तीस सीटें होंगी, जिसमें दस सीटें ओपन नानसब्सिडाइज्ड कोटे से भरी जाएंगी, जबकि दस सीटें पुलिस विभाग के कर्मियों और दस सीटें पैरामिलिट्री फोर्स के लिए आरक्षित रहेंगी। नान सब्सिडाइज्ड सीटों की प्रति सेमेस्टर फीस करीब दस हजार रहेगी, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों/कर्मचारियों के लिए विवि अलग से फीस स्ट्रक्चर तय करेगा।
विज्ञापन


अब कोर्स को अंतिम मंजूरी ईसी से दिलवाई जानी बाकी है। विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के बोर्ड आफ स्टडीज ने सिलेबस का प्रारूप तैयार किया है। यह कोर्स विवि के सोशल साइंस फैकल्टी के तहत चलाया जाना है, जिसे डिग्री भी इसी फैकल्टी के तहत दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज पूर्व निर्धारित शेडयूल के मुताबिक होंगी पीजी परीक्षाएं

hpu proposal for MA in Police Administration

विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा और डीन सोशल साइंस प्रो. एसएस चौहान ने माना कि अकादमिक काउंसिल की बैठक में बोर्ड आफ स्टडीज द्वारा तैयार किए सिलेबस को मंजूरी मिल चुकी है। यह नया कोर्स पुलिस और पैरामिलिट्री जैसे विभागों में कार्यरत जवान से लेकर अधिकारियों तक के लिए उपयोगी साबित होगा। पंजाब यूनिवर्सिटी भी पहले से यह कोर्स करवा रही है। उसी तर्ज पर यहां भी यह कोर्स शुरू किया जाना है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि वीरवार को पूर्व निर्धारित परीक्षा शेडयूल के मुताबिक ही स्नातकोत्तर परीक्षाएं होंगी। इसमें किसी तरह बदलाव नहीं किया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि 7 जुलाई को ‘ईद’ कि उपलक्ष्य में अवकाश घोषित होने की स्थिति में इसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा।  इसलिए छात्र पूर्व में जारी डेटशीट के मुताबिक ही वीरवार को तय समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे और परीक्षा में शामिल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed