{"_id":"58f64ceb4f1c1b1a74472569","slug":"hpu-postponed-the-written-exams-for-clerk","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU ने स्थगित कीं लिखित भर्ती परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPU ने स्थगित कीं लिखित भर्ती परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 19 Apr 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक कारणों के चलते विभिन्न श्रेणी के पदों को भरने के लिए पूर्व निर्धारित लिखित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। नई छंटनी परीक्षा की तिथियां विवि अलग से अधिसूचित करेगा। विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने बताया कि चार अलग-अलग श्रेणी के पदों के लिए छंटनी परीक्षाएं इसी माह होनी थीं। इन्हें फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पूर्व निर्धारित तिथियों को ही कई प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं की तिथि क्लैश होने के कारण छंटनी परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी हैं। विश्वविद्यालय अलग से परीक्षा की तिथि घोषित करेगा। स्थगित की गई छंटनी की लिखित परीक्षाओं में स्टेनो टाइपिस्ट के छह पदों के लिए परीक्षा 23 अप्रैल को होनी तय थी, जबकि जूनियर आफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी के 53 पदों के लिए छंटनी परीक्षा भी 23 को पूर्व निर्धारित थी।
विज्ञापन
वहीं कंप्यूटर प्रोग्रामर के एक पद के लिए और सहायक (प्रयोगशाला) की छंटनी परीक्षा भी 30 को होनी थी। इन सभी परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। ये पद आठ फरवरी को विज्ञापित किए गए थे। इसकी भरती प्रक्रिया इन्हीं छंटनी परीक्षा से शुरू होनी थी।
विज्ञापन