बीएससी नर्सिंग की काउंसलिंग स्थगित, नया शेडयूल जारी करेगा एचपीयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय से संबद्ध एक सरकारी और 23 निजी नर्सिंग कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के बैच को बिठाने के लिए 19 अगस्त से शुरू होने वाली बीएससी नर्सिंग कोर्स की काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि बीएससी नर्सिंग की प्रथम चरण की काउंसलिंग पूर्व में 19 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक होनी तय थी, इसे स्थगित कर दिया गया है।
सितंबर माह के पहले सप्ताह में दोबारा से काउंसलिंग शेड्यूल तय कर विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार से नर्सिंग कॉलेजों को नया बैच बिठाने को मंजूरी न मिलने के कारण फिलहाल काउंसलिंग को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
नए शेड्यूल में ही अब प्रदेश के कुल 24 नर्सिंग कॉलेजों में एक सरकारी कॉलेज की 60 सीटों सहित करीब 700 सीटों के लिए काउंसलिंग होनी है। इस संदर्भ में विवि की वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
एमबीबीएस कोर्स की दूसरे चरण की काउंसलिंग 19 से
अभ्यर्थी विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा सेल के टेलीफोन नंबर 0177-2830891 पर भी संपर्क कर सकता है। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा ने आठ जुलाई को बीएससी नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई थी।
इसका 24 जुलाई को परिणाम और 31 जुलाई को मेरिट जारी कर दी गई थी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि 19 से 21 अगस्त तक विवि के सभागार में विवि से संबद्ध निजी और सरकारी मेडिकल और डेंटल
कॉलेजों में नए सत्र में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की दूसरे चरण की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को विवि की वेबसाइट पर दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी।