फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu PG Examinations started, students do not have Roll nambar

पीजी परीक्षाएं आज से, परीक्षार्थियों के पास रोलनंबर नहीं

Tue, 27 Nov 2018 12:04 PM IST
shimla
shimla Updated Tue, 27 Nov 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
hpu PG Examinations started, students do not have Roll nambar

एचपीयू की मंगलवार से 24 परीक्षा केंद्रों पर पीजी की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसमें प्रदेश भर के करीब एक लाख छात्र-छात्राएं बैठेंगे, लेकिन पहले सेमेस्टर के हजारों छात्रों को सोमवार देर शाम तक ऑनलाइन रोलनंबर नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


इससे हजारों विद्यार्थी परेशानी में पड़ गए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि विवि प्रशासन ने वेबसाइट पर भी सेंटर वाइज कट लिस्ट नहीं डाली है। प्रशासन ने दावा किया था कि परीक्षा से पहले कट लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इससे मंगलवार को होने वाली परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी का कहना है कि पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ऑनलाइन रोलनंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वो छात्र हैं जिन्होंने बार-बार कहने के बावजूद ऑफलाइन परीक्षा फार्म भरने के बाद विवि के पोर्टल के माध्यम से लॉगइन आईडी नहीं बनाया। रोलनंबर न मिलने पर भी इन छात्रों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर देर शाम तक सेंटर वाइज कट लिस्ट अपलोड कर दी गई थी।

छात्र इसमें अपना नाम देखकर पहचान और परीक्षा फीस की रसीद परीक्षा केंद्र में दिखाकर परीक्षा में बैठ सकते हैं। सोमवार को नेट की दिक्कत के चलते कट लिस्ट देरी से डाली गई।

तीसरे, पांचवें सेमेस्टर के छात्रों को भेजे गए है रोलनंबर

hpu PG Examinations started, students do not have Roll nambar
तीसरे, पांचवें सेमेस्टर के छात्रों को भेजे गए है रोलनंबर
विवि का दावा है कि पीजी कोर्स के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के छात्रों को रोलनंबर भेजे गए हैं, जिन्हें नहीं मिले वो अपना आईडी कार्ड दिखाकर परीक्षा में बैठ सकते हैं।

पहली परीक्षा के तुरंत बाद क्रीएट करें लॉगइन आईडी: सीओई
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि पहले सेमेस्टर के जिन छात्रों को रोलनंबर नहीं मिले हैं वो पहली परीक्षा भरे गए सेंटर में देने पहुंचे। इसके बाद दूसरी परीक्षा से पहले लॉगइन आईडी जरूर बनाए। ऐसा करने पर ही उनका रिजल्ट बनेगा।

चक्कर में घुसा तेंदुआ, गाड़ी के नीचे दुबका
जिला कचहरी में आज सुबह अचानक तेंदुआ घुस आया। सुरक्षा कर्मिïयों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ एक गाड़ी के नीचे दुबक गया। तेंदुए को पकडऩे के लिए वन विभाग की टीम को कोर्टï बुला लिया गया है। पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकडऩे की कोशिश जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed